फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board 10th and +2 exam dates change

पंजाब बोर्ड: 10वीं, 12वीं की डेटशीट में बदलाव

Fri, 30 Jan 2015 03:39 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
punjab school education board 10th and +2 exam dates change

फरवरी महीने में होने वाले निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और १२वीं कक्षा की सालाना परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव कर दिया है। यह फैसला बोर्ड ने निवार्चन आयोग की हिदायतों के बाद लिया है। बोर्ड ने नई डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं, सारे स्कूलों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन


बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अब 28 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। जबकि दसवीं की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं छह अप्रैल तक चलेगी। दसवीं की परीक्षाएं मार्निंग (समेत दूसरे सेमेस्टर) शिफ्ट में सुबह दस से शुरू होगी। वहीं, 12 वीं की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, विद्यार्थियों को पेपर पढऩे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। जबकि अपंग विद्यार्थियों को प्रत्येक एक घंटे पर 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। बोर्ड की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर धालीवाल ने डेटशीट बदलने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहले दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलनी थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 17 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग को चार तिथियों का था विरोध

punjab school education board 10th and +2 exam dates change

बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने 17, 20, 24 और 25 फरवरी 2015 को न करवाने की हिदायत बोर्ड को दी थी। इसके बाद बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें डेटशीट को बदलने पर सहमति बनी।

वेबसाइट से ऐसे देखे डेटशीट
वेबसाइट से डेटशीट देखने के लिए विद्यार्थियों को पहले बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in/ पर लॉगिन करना होगा। फिर बोर्ड की वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
जहां दांयी तरफ बने कॉलमों में डेटशीट वाले कॉलम पर क्लिक करना होगा। उसके बाद दोनों कक्षाओं की डेटशीट सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed