फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, sangrur, crime

मालेरकोटला से अगवा लड़कियां मुंबई से बरामद, मनचले करते रहे शारीरिक शोषण

Tue, 09 Dec 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला (मालेरकोटला/संगरूर)
अमर उजाला (मालेरकोटला/संगरूर) Updated Tue, 09 Dec 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
punjab, sangrur, crime
दिवाली की रात यहां से संदिग्ध हालात में अगवा हुई दो लड़कियों को आखिरकार पुलिस ने मुंबई के नासिक शहर की एक बिस्कुट फैक्टरी से छुड़वा लिया है।
विज्ञापन


अपहरण के इस संगीन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करके खुलासा किया है कि दोनों लड़कियों को अगवा करके मुंबई ले जाने वाले दोनों युवकों ने उनका जबरन एक महीने तक शारीरिक शोषण भी किया है।
डीएसपी विलियम जेजी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि दिवाली की रात शहर के एक भीड़भाड़ वाले मुहल्ला से दो युवक आशुतोष और रवि कुमार एक साधारण परिवार की दो लड़कियों को अगवा करके नासिक ले गए थे।
विज्ञापन


लड़कियों के परिजनों ने शक जाहिर किया गया था कि आवारा किस्म के दो युवक आशुतोष और रवि उनकी लड़कियों पर बुरी नजर रखते थे। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस किया और पुलिस टीम मुंबई रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकल पुलिस ने दोनों लड़कियों को नासिक की एक बिस्कुट फैक्टरी से छुड़वाया गया। लड़कियों को बरामद करके मालेरकोटला पुलिस ने दोनों को मुंबई की कोर्ट में पेश करके उनके बयान कलमबद्ध करवाए। वहां उन्होंने बताया कि दोनों युवक एक महीने से लगातार उनका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को भी काबू करने में कामयाब रही है। बरामद लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed