फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab sangroor truck collides with car 5 passengers in car died of burning all update

पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की भीषण टक्कर में पांच लोग जिंदा जले

Tue, 17 Nov 2020 11:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2020 11:27 AM IST
सार

  • देर रात संगरूर-सुनाम मुख्य मार्ग पर हादसा, दिड़बा आए थे सालगिरह पार्टी में शामिल होने
  • मोगा निवासी पांचों लोग एक ही दवा कंपनी में करते थे काम, कैंटर चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
Punjab sangroor truck collides with car 5 passengers in car died of burning all update
दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में संगरूर-सुनाम मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात ओवरब्रिज के पास कैंटर और कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे पांच लोग जिंदा जल गए। कार सवार सभी लोग मोगा के रहने वाले थे और एक ही दवा कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


मोगा के टल्लेवाल निवासी डॉ. बलविंदर सिंह (40), नानक नगर निवासी डॉ. कुलतार सिंह (41), ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी कैप्टन सुखविंदर सिंह (55), रामूवालिया निवासी सुरिंदर सिंह (46) और चमकौर सिंह (50) ईयोन कार में संगरूर के कस्बा दिड़बा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


पार्टी के बाद रात करीब साढे़ 11 बजे संगरूर-सुनाम रोड पर सुनाम बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो उनकी कार कैंटर से टकरा गई। तेज रफ्तार कार कैंटर की तेल की टंकी से टकराई और टंकी को तोड़ते हुए दूर तक घसीटकर ले गई। टंकी से तेल निकलने के कारण कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कार का सेंटर लॉक लगने के कारण सभी फंस गए और जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने कटर से सेंटर लॉक काटा। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकालकर संगरूर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढे़ 11 बजे हुआ। पांचों लोग मोगा से दिड़बा में शादी की सालगिरह पार्टी में शामिल होने आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। वहीं थाना सदर के एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

सुबह साढ़े चार बजे मिली सूचना
पवित्र मनी ने बताया कि हादसे में मरने वाले सुरिंदर सिंह उनके ससुर थे। उन्हें सुबह करीब साढे़ चार बजे फोन आया कि सुरिंदर सिंह और उनके दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार में सवार सभी जल गए हैं। उनके ससुर और उनके साथ कार में सवार सभी लोग एक ही दवा कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed