फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's people get another option in assembly elections 2017

विस चुनावों में पंजाब को मिल सकता है एक और विकल्प, फैसला कल

Fri, 02 Dec 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab's people get another option in assembly elections 2017
एक और विखंडन की ओर आम आदमी पार्टी - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रही आम आदमी पार्टी एक और विखंडन की तरफ बढ़ रही है। इस बार कोई नेता नहीं, बल्कि पार्टी की नींव माने जाते वॉलंटियर ही आप को अलविदा कहेंगे।
विज्ञापन


तरनतारन निवासी आप के किसान सेल के जोनल इंचार्ज डॉ. हरिंदर सिंह जीरा की अगुवाई में वॉलंटियरों ने दो दिन पहले पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला था। बागी गुट ने राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका कहना था कि पार्टी ने 59 दागी उम्मीदवारों को टिकट दी। टिकट वितरण में पार्टी के 3-सी करप्शन, क्राइम व कैरेक्टर को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। उनकी मांग थी कि इन दागी उम्मीदवारों को बदला जाए।
विज्ञापन


संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और उनकी दिल्ली की टीम को वापस बुलाया जाए। साथ ही पार्टी के पुराने नेताओं सांसद डॉ. धरमवीर गांधी व हरिंदर खालसा, डॉ. दलजीत सिंह, जस्सी जसराज को बिना शर्त वापस लिया जाए। सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्टिंग की सीडी सार्वजनिक की जाए। शुक्रवार दोपहर दो बजे अल्टीमेटम का समय निकल गया, लेकिन पार्टी ने इन्हें मनाने की कोई कोशिश नहीं की। जिसके बाद अब इस गुट ने सारे पंजाब में टिकट वितरण से नाराज वॉलंटियर्स को एक प्लेटफार्म पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए शनिवार को जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में कन्वेंशन बुलाई गई है। जिसमें हर विधानसभा हलकेसे करीब दस लोगों को जुटाने की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नेता नहीं, पार्टी की नींव माने जाते वॉलंटियर्स कहेंगे अलविदा

Punjab's people get another option in assembly elections 2017
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
कन्वेंशन के दौरान दागी उम्मीदवारों के बारे में सबूत दिए जाएंगे। दिल्ली के नेताओं केबारे में खुलासे किए जाएंगे। साथ ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। टिकट वितरण से पंजाब में काफी वॉलंटियर नाराज हैं, जिन्होंने केजरीवाल के दौरे के समय खुलेआम रोष जताया था। अगर वे सभी एक प्लेटफार्म पर आ जाते हैं तो आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गांधी, छोटेपुर को साथ लाकर बन सकता है एक फ्रंट
बागी गुट की अगुवाई कर रहे डॉ. हरिंदर सिंह जीरा ने कहा कि शुक्रवार दोपहर से ही वह पूरे पंजाब के वॉलंटियरों के संपर्क में हैं। पार्टी के टिकट वितरण के चलते हर हलके में कई गुट बन गए हैं, जो नाराज हैं। सभी को एक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आगे की रणनीति शनिवार को जालंधर में होने वाली कन्वेंशन में तय होगी।

सभी की राय है कि पार्टी से अलग हुए सीनियर नेताओं डॉ. धरमवीर गांधी, हरिंदर खालसा, सुच्चा सिंह छोटेपुर, डॉ. दलजीत सिंह, जस्सी जसराज से अपील की जाए कि वे सारे वॉलंटियरों की अगुवाई करें और एक मजबूत फ्रंट बनाएं। डॉ. गांधी व छोटेपुर के करीबी लोगों से इस बारे में बात हो चुकी है, उनकी रजामंदी है। छोटेपुर अपनी पार्टी बना चुके हैं, पर फिर भी कोई समीकरण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed