फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Man Reached America Jail

सवा साल से अमेरिकी जेल में बंद पंजाब का युवक, चकाचौंध ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Fri, 02 Aug 2019 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Man Reached America Jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका की चकाचौंध ने सुल्तानपुर लोधी के युवक को जेल पहुंचा दिया। करीब सवा साल से अमेरिका की जेल में बंद युवक को छुड़ाने के लिए परिवार भटक रहा है। आरोपी ट्रेवल एजेंटों ने युवक से 24.75 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दोनों एजेंटों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गांव पस्सन कदीम निवासी सुखप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरजिंदर सिंह उर्फ गोपी अमेरिका जाना चाहता था। उसे किसी दोस्त ने बताया कि सुरजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी गांव बिधीपुर और लखविंदर सिंह निवासी गांव महीजीतपुर ट्रैवल एजेंट का काम करते हैं। दोनों की गोपी को अमेरिका भेजने की बात 27 लाख रुपये में तय हुई। 
विज्ञापन


दोनों गोपी का पासपोर्ट, पैनकार्ड और आधार कार्ड ले गए। इसके बाद गोपी को दिल्ली ले जाया गया, जहां पर उसे ग्रीस की एंबेसी में पेश कर वापस भेज दिया गया। तीन मार्च 2018 को एजेंट सुरजीत सिंह ने फोन पर कहा कि काम हो गया है पैसों का इंतजाम करो। शाम को दोनों एजेंट उसके पिता से 11.75 लाख ले गए और कहा 12 मार्च को फ्लाइट है, बाकी पैसे भी दे दो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्हें 12 लाख रुपये और दिए गए। 18 मार्च को गोपी को दिल्ली ले जाया गया। 20 मार्च को एजेंटों ने गोपी के व्हाट्सएप पर फ्लाइट की टिकट भेज दी। टिकटों पर अमेरिका के बजाय ग्रीस लिखा था। पूछने पर एजेंट सुरजीत ने कहा कि अमेरिका की सीधे फ्लाइट नहीं मिल रही। कुछ घंटे स्पेन में ठहरना होगा। ग्रीस में पांच दिन रखने के बाद एजेंटों ने गोपी को स्पेन भेज दिया। 

फिर 27 मार्च को मैक्सिको एयरपोर्ट पर ले गए। 28 मार्च को गोपी का फोन आया कि उसे अमेरिका नहीं भेजा गया है। उसे मैक्सिको में जंगलों में कैद रखा गया है। बाकी पैसे मांगे गए। फिर चार अप्रैल को एक लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। 24.75 लाख एजेंट ले चुके थे। 

फिर भी गोपी की फ्लाइट नहीं करवाई और एक हफ्ते बाद गोपी का फोन आया कि वह अमेरिका की कासा ग्रैंड जेल बंद है। एजेंट ने सीधा अमेरिका भेजने के बजाय गैर-कानूनी ढंग से दीवार फंदवा दी, जिसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पकड़ कर जेल में डाल दिया। डीएसपी सरवन सिंह बल और एसएचओ सरबजीत सिंह ने कहा कि युवक अमेरिका की जेल में सवा साल से बंद है। आरोपी एजेंट घर से फरार है। रेड की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed