फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Bhagwant Mann Government First Cabinet Expansion tomorrow

Punjab Cabinet Expansion: आज होगा पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ, जानें किस-किस को मिलेगा पद

Mon, 04 Jul 2022 03:42 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 03:42 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं।

विज्ञापन
Punjab's Bhagwant Mann Government First Cabinet Expansion tomorrow
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दौरान 4 से 6 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को राज्य सरकार की तरफ से सूचित कर दिया गया है और तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 जुलाई को सायं 5 बजे राजभवन में चुनिंदा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस बीच, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 10 पीसीएस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान लिया गया था। इस बैठक में पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली इस बैठक के दौरान नए मंत्रियों के नामों पर भी फैसला लिया गया। हालांकि नए मंत्रियों के नाम अभी गोपनीय ही रखे गए हैं। फिर भी माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एक महिला विधायक के अलावा दूसरी बार विधायक चुने गए दो नेताओं को मंत्री पद सौंपा जाना तय है।
विज्ञापन


नए मंत्रियों के रूप में जिन विधायकों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें दूसरी बार विधायक बने सुनाम से अमन अरोड़ा, तलवंडी साबो से प्रो. बलजिंदर कौर और जगरांव से सरवजीत कौर माणुके के अलावा बुडलाढा से प्रिंसिपल बुधराम के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पहली बार चुन कर आए अमृतसर दक्षिण से विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, पटियाला शहरी से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर विधायक बने अजीत पाल सिंह कोहली, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान और राजपुरा से विधायक नीना मित्तल के नामों की भी चर्चा है। इन सभी नामों के बीच अमन अरोड़ा, डा. इंदरबीर निज्जर और अनमोल गगन मान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन महीने पहले सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में नौ मंत्री भी बनाए थे। इनमें से एक मंत्री डा. विजय सिंगला भ्रष्टाचार के मामले में हटाए जा चुके हैं और इस समय कैबिनेट में 9 मंत्रियों की जगह खाली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोमवार को होने वाले विस्तार के दौरान सभी खाली पद नहीं भरे जाएंगे, बल्कि 4-6 नए मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जाएगी। 

इस बीच, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जिन 10 पीसीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके नाम हैं- राजेश त्रिपाठी, दलविंदरजीत सिंह, रुबिंदरजीत सिंह बराड़, अमरबीर सिंह, संजीव शर्मा, अमरबीर कौर भुल्लर, राकेश कुमार, चरणदीप सिंह, जसलीन कौर और सरबजीत कौर।

फौजा सिंह ने मंत्री बनने का किया एलान

पंजाब मंत्रिमंडल में सोमवार को कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, इस बारे में सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कुछ भी साफ नहीं किया गया। हालांकि गुरु हरसहाय से आप विधायक फौजा सिंह ने रविवार शाम सोशल मीडिया पर लाइव होकर सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed