फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab AIG son caught with foreign pistol and 13 cartridges in Chandigarh

Chandigarh: पंजाब के AIG का बेटा विदेशी पिस्टल और 13 कारतूस के साथ पकड़ा गया, केस दर्जकर पुलिस ने छोड़ा

Mon, 05 Sep 2022 02:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 02:30 AM IST
सार

हथियार के साथ पकड़े जाने पर चंडीगढ़ पुलिस सबसे पहले हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करती है लेकिन इस केस में पुलिस ने दरियादिली दिखाई। पुलिस के बड़े अधिकारी का बेटा होने के कारण इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किए बिना ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
Punjab AIG son caught with foreign pistol and 13 cartridges in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब पुलिस के एआईजी सरबजीत सिंह के बेटे पर्वर निशान सिंह को शनिवार रात चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी पिस्टल और 13 कारतूस के साथ पकड़ा। परमिट नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया और खिलाफ आर्म्स एक्ट व बिना लाइसेंस हथियार लेकर चंडीगढ़ में घूमने के मामले में आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि बरामद पिस्टल एआईजी सरबजीत सिंह की है। पुलिस ने थार गाड़ी, पिस्टल और कारतूस जब्त कर मोहाली के कमांडो कांप्लेक्स फेज-11 निवासी आरोपी पर्वर निशान और सेक्टर-19 निवासी 24 वर्षीय दोस्त अमन पनेसर को छोड़ दिया।
विज्ञापन


झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए शनिवार रात को सेक्टर-17 व 18 के लाइट प्वाइंट पर पुलिस चेकिंग चल रही थी। रात लगभग 11.20 बजे टेंपरेरी नंबर की एक थार गाड़ी को सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने रोका और चालक पर्वर निशान सिंह और उसके दोस्त अमन को गाड़ी से उतारकर चेकिंग की। इस दौरान ड्राइवर की सीट के पास से एक पिस्टल और 13 कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल का लाइसेंस और परमिट मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। पिस्टल मेड इन ऑस्ट्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी पर्वर निशान सिंह पंजाब पुलिस के एआईजी सरबजीत सिंह का बेटा है। यह भी पता चला कि पर्वर निशान सिंह की खुद की म्यूजिक कंपनी है और वह म्यूजिक डायरेक्टर भी है। बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद के बाद सरबजीत सिंह भी सेक्टर-17 थाने पहुंचे।

औरों पर सितम, अपनों पर करम
हथियार के साथ पकड़े जाने पर चंडीगढ़ पुलिस सबसे पहले हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करती है लेकिन इस केस में पुलिस ने दरियादिली दिखाई। पुलिस के बड़े अधिकारी का बेटा होने के कारण इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किए बिना ही छोड़ दिया। कारण पूछे जाने पर जांच का हवाला दे दिया। कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विशेष नाके पर पहले भी पकड़े गए हैं कई आरोपी
सेक्टर-17 व 18 के लाइट प्वाइंट पर चंडीगढ़ पुलिस का विशेष नाका लगता है। यहां मई में फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे एक्टिवा सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

आरोपी के पास से कट्टा भी बरामद हुआ था। वहीं, जून में 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को पकड़ा गया था जबकि इस माह में एक युवक से 32 बोर की पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए थे। वहीं, इसी नाके पर कार सवार से 32 बोर की पिस्टल और ढाई लाख रुपये पकड़े गए थे।


 

 

जांच करेंगे कि आखिर आरोपी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल चंडीगढ़ कैसे ले आया। इसमें पिता की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। - ओम प्रकाश, प्रभारी, सेक्टर-17 थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed