फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Roadways Bus Overturned In Chandigarh, 19 injured

चंडीगढ़ः कार को बचाने के चक्कर में पलटी पंजाब रोडवेज की बस, 19 घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 10 Jul 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways Bus Overturned In Chandigarh, 19 injured
हादसे की वजह से पलटी पंजाब रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

शिमला से वाया चंडीगढ़ होते हुए मोगा जा रही पंजाब रोडवेज की बस एक कार को बचाने के चक्कर में सेक्टर 45-46,49-50 चौक के पास बैरियर के नजदीक पलट गई। घटना सोमवार देर रात एक बजे की है। पंजाब रोडवेज की बस (पीबी10एफ5232) को हरजिंदर सिंह चला रहा था, जबकि पोलो कार (सीएच01बीए4305) को प्रणव चला रहे थे। कार चालक के खिलाफ बस में टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। इनमें 15 पुरुष, एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पीसीआर की पांच गाड़ियों से घायलों को तत्काल सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले हादसे के बाद कुछ सवारियां बस से निकलकर अपने घरों की ओर चली गईं। वहीं, कार सवार दो व्यक्तियों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


बस पलटते ही मची चीख पुकार
चौक के पास बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। बस में बच्चे, महिलाएं और पुरुष अपनों को तलाशने लगे। हादसे के वक्त किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही आंखों के सामने अंधेरा छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed