{"_id":"5fb4e6095b68290bd72affc8","slug":"punjab-ready-for-local-body-elections-delimitation-work-in-68-areas-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए पंजाब तैयार... 68 चुनावी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए पंजाब तैयार... 68 चुनावी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम पूरा
Wed, 18 Nov 2020 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। 70 चुनावी क्षेत्रों में से 68 चुनावी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। फगवाड़ा और मौड़ में वार्डबंदी का काम भी इसी माह पूरा हो जाएगा। स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के अंत तक पंजाब सरकार चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है।
विज्ञापन
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं। सरकार यदि नवंबर में अधिसूचना जारी करती है तो संभावना यह जताई जा रही है कि जनवरी में सरकार चुनाव कराने की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन के कारण सरकार निकाय चुनाव कराने को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। हालांकि स्थानीय निकाय विभाग ने निकाय चुनावों कराने को लेकर अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राज्य के 70 चुनावी क्षेत्रों में से 68 में वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया है। बचे हुए दो चुनावी क्षेत्र फगवाड़ा और मौड़ में वार्ड बंदी का अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह काम भी इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का कहना है कि निकाय विभाग ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल
विधासभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल बेहद गंभीर हैं। भाजपा ने हाल ही में निकाय चुनाव को लेकर निकाय प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी नवंबर में तीन दिनों तक प्रदेश भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कांग्रेस और शिअद भी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं।
महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 50 प्रतिशत सीटें
स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि निकाय विभाग वार्डबंदी से संबंधित सारा काम इस महीने के अंत तक पूरा कर लेगा। राज्य सरकार की नीति के अंतर्गत इस चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।