{"_id":"63a9952884116c309c38b61c","slug":"punjab-police-will-buy-2200-alcometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अब पैग लगाकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, हर थाने को मिलेंगे एल्कोमीटर, शराबियों की होगी धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अब पैग लगाकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, हर थाने को मिलेंगे एल्कोमीटर, शराबियों की होगी धरपकड़
Mon, 26 Dec 2022 06:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:10 PM IST
सार
राज्य में शराब पीकर गाड़ी चलाने का चलन काफी अधिक है। इस वजह से सड़क हादसे भी अधिक होते हैं। इतना ही नहीं रोजाना राज्य में 13 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। इस दौरान होने वाले हादसों में एक वजह शराब भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की सड़कों पर शराब पीकर (पैग लगाकर) गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। इसके लिए 2200 एल्कोमीटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत छोटे थानों को दो और बड़े थानों को पांच एल्कोमीटर मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उम्मीद है कि नए साल में पुलिस को इनकी डिलीवरी मिली जाएगी। इसके पीछे कोशिश सड़क हादसों और लड़ाई झगड़ों को रोकने की है। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एल्कोमीटर थानों की जरूरत के हिसाब से मुहैया करवाए जाएंगे। सड़कों पर किसी को भी ट्रैफिक नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
राज्य में शराब पीकर गाड़ी चलाने का चलन काफी अधिक है। इस वजह से सड़क हादसे भी अधिक होते हैं। इतना ही नहीं रोजाना राज्य में 13 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। इस दौरान होने वाले हादसों में एक वजह शराब भी है। हालांकि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। साथ ही विवाह शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में गृह विभाग ने कुछ समय पहले सभी जिलों में मैरिज पैलेसों के पास ड्रंक इन ड्राइव के स्पेशल नाके लगाने का आदेश दिया था। इसके नतीजे काफी सकारात्मक रहे। अधिकारियों की माने तो अब राज्य के 400 थानों के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। थानों के अधीन आने वाले एरिया के हिसाब से एल्कोमीटर की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
पहले प्रत्येक जिले में थे तीन चार से एल्कोमीटर
पंजाब में ड्रंक इन ड्राइव के नाके पहले ही बड़े शहरों में ही लगाए जाते थे। इनमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल है। हालांकि कोरोना की दस्तक के बाद से यह इसे टाल दिया गया था। वहीं, बड़ी बात यह थी कि उस समय पुलिस के पास एल्कोमीटर की संख्या भी कम थी। ऐसे में पूरे जिले में चार से छह एल्कोमीटर ही होते थे लेकिन अब प्रत्येक थाने के पास दो से चार एल्कोमीटर होंगे। ऐसे में पुलिस को अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।