{"_id":"5d79cbf58ebc3e93b532b64c","slug":"punjab-police-takes-six-people-in-custody-in-taran-taran-blast-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन ब्लास्टः पंजाब को दहलाने की रची थी साजिश, हिरासत में लिए गए छह संदिग्ध लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन ब्लास्टः पंजाब को दहलाने की रची थी साजिश, हिरासत में लिए गए छह संदिग्ध लोग
Thu, 12 Sep 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन में ब्लास्ट करके पूरे पंजाब को दहलाने की साजिश रची गई थी। खाली प्लॉट में धमाके के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। खडूर साहिब संपर्क मार्ग पर स्थित गांव कलेर के समीप खाली प्लॉट में धमाका हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोग पट्टी, गुरदासपुर और अमृतसर के रहने वाले हैं।
इन लोगों से अब तक हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सार्वजनिक स्थल पर धमाका करने की फिराक में थे। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब तक हुई जांच में पुलिस करीब 32 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच आगे बढ़ी तो मंगलवार को छह अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि धमाके के साथ इन लोगों के सीधे तार जुड़े हैं।

सूत्र बताते हैं कि मामले में पुलिस को पांच लाख रुपये की विदेशी फंडिंग के सुबूत भी मिल चुके हैं। पुलिस इसी नतीजे पर पहुंची है कि धमाका हैंड ग्रेनेड जैसा था, जिसे पिछले साल जिला अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ब्लास्ट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
बीती रात करीब पौने आठ बजे प्लॉट में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। धमाके के बाद एनआईए, एसएफएल, बीडीडीएस, एनजीएस, आईबी अलावा पंजाब पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की है।
मामले को लेकर एसएसपी ध्रुव दहिया से संपर्क नहीं हो पाया। एसपी(आई) हरजीत सिंह धालीवाल का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। जिन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं, उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती। जांच जारी है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।