फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police SIT can question ram rahim in one-two day

एक-दो दिन में राम रहीम से एसआईटी कर सकती है पूछताछ, जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ी

Wed, 03 Apr 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab police SIT can question ram rahim in one-two day
राम रहीम - फोटो : File Photo

पंजाब के बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में पंजाब एसआईटी को रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से पूछताछ के लिए अभी अनुमति नहीं मिली है। इस कारण एसआईटी रोहतक नहीं पहुंची। अनुमति मिलने पर एक या दो दिन के अंदर एसआईटी रोहतक आ सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गोलीकांड के मामले में जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से पूछताछ करने के लिए पंजाब की एसआईटी को आना था। इसके लिए एसआईटी ने पंजाब की फरीदकोट अदालत में याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन


इसमें अदालत से इजाजत मांगी गई कि एसआईटी को राम रहीम से जेल में जाकर पूछताछ करनी है। इस याचिका को जेएमआईसी एकता उप्पल की अदालत ने स्वीकार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार पंजाब एसआईटी को अभी जेल प्रशासन से राम रहीम से पूछताछ करने की अनुमति नहीं मिली है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि पंजाब एसआईटी के आने की संभावना थी, मगर अभी नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed