फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police sergeant's body found under suspicious circumstances

Chandigarh News: पंजाब पुलिस के हवलदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों मेें मिला

Tue, 27 Jun 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab police sergeant's body found under suspicious circumstances
चंडीगढ। पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग मोहाली में तैनात हवलदार इंद्रजीत (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों मेें सेक्टर-46 में बने एयरफोर्स क्वार्टर में मिला। घटना की सूचना पर रविवार देर रात लगभग 12.30 बजे पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा अंदर तोड़कर अचेत पड़े इंद्रजीत को सेक्टर-32 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेामवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी एयरफोर्स में नौकरी करती हैं और 3बीआरडी में तैनात हैं। उनकी तीन वर्ष की बेटी है। सूत्रों के मुताबिक हवलदार इंद्रजीत मानसिक तनाव में थे। घटना के दौरान उसकी पत्नी और बेटी घर पर नहीं थी। वह मायके गई हुई थी। बीते रविवार को इंद्रजीत को फोन करने पर नहीं उठाया। इससे परिवार वालों को शक हुआ। इंद्रजीत के चाचा और उनकी पत्नी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी मंजिल पर बने क्वार्टर का लोहे का गेट और लकड़ी का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। हवलदार इंद्रजीत की लगभग 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। अभी तक घटना में किसी प्रकार का अपराध सामने नहीं आया है। पुलिस पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed