फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police's ASI suicide after murdering his sleeping wife at Jalandhar

एएसआई ने सो रही पत्नी को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, बिलखते रहे बेटा-बेटी

Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
punjab police's ASI suicide after murdering his sleeping wife at Jalandhar
मृतक एएसआई और पत्नी की फाइल फोटो

जालंधर कैंट के दशमेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके में रहने वाले एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सो रही पत्नी की हत्या की और फिर खुदकशी कर ली। घटना के समय एएसआई की मां, बेटा और बेटी घर में ही थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक हत्या और आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह ही मुख्य वजह सामने आई है। 

विज्ञापन


एएसआई की पहचान गुरबख्श भारद्वाज (45) और पत्नी वंदना भारद्वाज (40) के रूप में हुई है। गुरबख्श के घर में 19 वर्षीय बेटी नेहा, 17 वर्षीय बेटा प्रभजोत और 70 वर्षीय मां निरंजन कौर साथ रहते हैं। एएसआई के बेटे प्रभजोत ने बिलखते हुए बताया कि वह अपनी मां वंदना के साथ वाले कमरे में सो रहा था। मां वंदना के साथ उसकी बहन नेहा सो रही थी। मंगलवार सुबह पिता कमरे में आए और आते ही सो रही मां वंदना की कनपटी पर गोली मार दी। जैसे ही गोली चली, उसकी बहन नेहा चीख उठी। 

विज्ञापन

punjab police's ASI suicide after murdering his sleeping wife at Jalandhar

नेहा की चीखें सुनकर वह सीधे मां के कमरे में गया और मां को खून से लथपथ देखकर चीखना शुरू कर दिया। पिता गुरबख्श के हाथ में रिवाल्वर थी, उन्हें रोकने के लिए काफी कोशिश की। पिता ने उसे धक्का मारा और कमरे से बाहर निकलकर अपनी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मार ली। गोली लगते ही वह भी जमीन पर गिर गए।

गुरबख्श की 70 वर्षीय मां निरंजन कौर ने बताया कि घटना के समय वह बाथरूम में नहा रही थीं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर निकलीं तो देखा कि बेटा लॉबी में खून से लथपथ पड़ा था, बहू की लाश बेड पर पड़ी थी। घटना के बाद उसने मोहल्ले वालों को जमा किया और पुलिस को सूचना दी गई। एडीसीपी वन सुडन विजी का कहना है कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद दंपती के शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed