{"_id":"5c713b13bdec2211b706065d","slug":"punjab-police-released-helpline-number-for-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः पंजाब पुलिस ने कश्मीरियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बनाया खास डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः पंजाब पुलिस ने कश्मीरियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बनाया खास डेस्क
Sat, 23 Feb 2019 05:52 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
punjab police
- फोटो : File Photo
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद राज्य में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को लेकर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस ने 181 ट्रॉल फ्री नंबर जारी किया है। पुलिस ने ये नंबर उन धमकियों के मद्देनजर भी जारी किये हैं जो कश्मीरी छात्रों को मिल रही हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कश्मीरी छात्रों की मदद के लिए खास डेस्क बनाया गया है, जो उनकी तत्काल मदद के लिए तैनात रहेगी। साथ ही दूसरी तरफ किसी तरह के आतंकी लिंक की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी कश्मीरी छात्रों के नाम-पते का रिकॉर्ड तैयार कर रही है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन के अलावा मैसेज भेजकर भी मदद मांगी जा सकती है। साथ ही 7696181181 नंबर पर व्हाट्सएप करके भी मुसीबत में फंसे कश्मीरी मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन