फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police recovered 11 grenades from border village  

पंजाब : पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद

Tue, 22 Dec 2020 02:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police recovered 11 grenades from border village  
ग्रेनेड मिलने के बाद इलाके में गश्त करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब पुलिस को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजे गए 11 हैंड ग्रेनेड बरामद करने में सफलता मिली है। पंजाब के गुरदासपुर में भारत पाकिस्तान सरहद पर स्थित कस्बा दोरांगला के गांव सलाच से यह हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। हैंड ग्रेनेड सरहद से करीब पौना किलोमीटर की दूरी पर गिराए गए और उन्हें काफी अच्छे से पैक किया गया था। पुलिस की ओर से दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन जांच में उनका कोई लिंक सामने नहीं आया है। थाना दोरांगला में 3,4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


19 दिसंबर को करीब साढ़े ग्यारह बजे बीएसएफ की 58 बटालियन ने बीओपी चक्करी के पास पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन की आवाज सुनी थी। बीएसएफ के जवानों की ओर से 18 राउंड फायर भी किए गए थे। इसके बाद बीएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमों की ओर से बार्डर के पास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया था। इसी सर्च के दौरान गुरदासपुर से यह हैंड  ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन



एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से दोरांगला के गांव चक्करी में ड्रोन आने की जानकारी मिली थी और पुलिस की ओर से भी सर्च अभियान चलाया गया था। सीमावर्ती गांव सलाच, मिआनी, चक्करी आदि में पुलिस सर्च कर रही थी। सर्च के दौरान ही पुलिस टीम को रविवार देर शाम करीब छह बजे सलाच में शिंकजेनुमा (अंडे की पैकिंग) पैक किए गए 11 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सिंह ने बताया कि इन हैंड ग्रेनेड पर कोई मार्क नहीं लगा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह कहां के बने है। उन्होने बताया कि हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों से शक के आधार पर जांच की। लेकिन उनका कोई भी लिंक सामने नहीं आया। इस संबंधी थाना दोरांगला में मामला दर्ज कर बेहद बारीकी से छानबीन भी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इस सरहदी इलाकों में ड्रोन के जरिए रेकी कर कई बार घुसपैठ की गई थी, जिसे बीएसएफ के जवानों की ओर से कई बार रोका गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed