फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police raided 4171 locations today

अपराधियों पर एक्शन: 450 पुलिस टीमें, 3000 जवानों का पंजाब भर में छापा, NIA भी दे चुकी है दबिश

Fri, 19 May 2023 11:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 11:38 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ मिलकर स्पेशल ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। साथ ही उनके कब्जे से काफी सामान बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Punjab Police raided 4171 locations today
Punjab News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को समाज विरोधी तत्वों और अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक साथ 4171 अपराधी किस्म के व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ऑपरेशन में 3000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 450 पुलिस पार्टियों ने हिस्सा लिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ऑपरेशन की अगुवाई सीपी और एसएसपी ने की। 

विज्ञापन


संदिग्ध लोगों के ठिकानों की जांच के लिए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रैंक के अधिकारियों के अधीन अधिकारी गए थे। पुलिस की तरफ से यह ऑपरेशन को सिंक्रोनाइज ढंग से चलाया गया। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन का उदेश्य ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाना था जो कि रास्ता भटक गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने अपराधों में शामिल व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ की और बैंकों से लेनदेन, वेस्टर्न यूनियन और जायदाद के विवरण को भी जांचा। पुलिस टीमों ने मौके पर खड़े वाहनों की भी जांच की और वाहन मोबाइल एप से उनका रजिस्ट्रेशन भी जांचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ मिलकर स्पेशल ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। साथ ही उनके कब्जे से काफी सामान बरामद किया गया था। वहीं, एनआईए ने तीन गैंगस्टरों से जुड़े लोगों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही कई लोगों के परिजनों को दिल्ली तलब किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

150 से अधिक गैंगस्टरों को पकड़ चुकी है पुलिस
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों व आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए इस साल एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन किया है। इसकी कमान एडीजीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई। पुलिस अब तक 150 गैंगस्टर या आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 555 आरोपियों को दबोच चुकी है। इसके साथ ही पांच आरोपियों को मारने में भी सफल रही है। 

सरकार की तरफ से महिला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को थानों में जाकर धक्के न खाने पड़ें इसे ध्यान में रखकर स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जहां पर फ्रेंडली माहौल में उनकी शिकायतों का निपटारा किया जाता है। हेल्प डेस्क पर मुख्य रूप से यौन उत्पीड़न, हिंसा और घरेलू दुर्व्यवहार की शिकायतों को पहल के आधार पर सुना जाता है।

30 करोड़ से साइबर अपराधियों से निपटेंगे
इन दिनों साइबर अपराध भी पुलिस के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। अपराधियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस को मजबूत किया है। राज्य साइबर अपराध सेल में डिजिटल जांच प्रशिक्षण एवं विश्लेषण केंद्र बनाए गए हैं। इनकी अपग्रेडेशन के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से काम किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501200200 शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed