{"_id":"571c9a9b4f1c1b44658b49a5","slug":"punjab-police-punjab-terror-attack-pathankot-terror-attack-gurdaspur-attack-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों से निपटने को पंजाब पुलिस के सख्त इंतजाम, भेदना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों से निपटने को पंजाब पुलिस के सख्त इंतजाम, भेदना मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर और पठानकोट में हुए आतंकी हमले से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस ने अब इतने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं कि भेदना मुश्किल होगा। पंजाब पुलिस ने आधुनिकीकरण करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने 70 करोड़ रुपए का एक स्पैशल पैकेज मंजूर किया है। इसका प्रयोग आधुनिक हथियार खरीदने पर और पुलिस कर्मियों को सशक्त बनाने में किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के सरहदों पर 595 बुलेट-प्रूफ नाके लगा दिए गए हैं। सारे इलाके में सी.सी.टी.वी. कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके लिए 75 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा 117 दूरबीनें, सी.सी.टी.वी. और वीडियो कैमरे, साइबर फोरैंसिक लैब के लिए 28.45 करोड़ रुपए रखे गए है। रात को काम करने के लिए 827 हैंड हैल्ड ड्रैगन लाइटें भी खरीदी जा रही हैं।
24 बख्तरबंद ट्रैक्टर, 27 बख्तरबंद गाड़ियां, 11 वाटर कैनन, एक मोबाइल कमांड व्हीकल के अलावा 5 माइक्रो ड्रोन्ज, 777 बुलेट-प्रूफ जैकेट्स और अन्य साजो-सामान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस स्टेशनों को रोजमर्रा के खर्चे के लिए पहली बार अलग से 9.30 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। पैसा थानों में स्टेशनरी खरीदने के साथ-साथ वारदात के स्थान की फोटोग्राफी, लाशें हटाने जैसी गतिविधियों पर खर्च होगा।
विज्ञापन
गोली-सिक्के की खरीद के लिए 35.64 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि कम्प्यूटरों की खरीद के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं।पंजाब पुलिस ने 220 बोलैरो और 400 मोटरसाइकिल भी खरीदे हैं। डीजीपी ने बताया कि आतंकी हमलो होने के 20 मिनट के अंदर-अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। पंजाब के सभी 24 जिलों में कंट्रोल रूमों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।