फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police personnel will be honored every month, DGP will give lunch at Chandigarh headquarters

अब हर महीने सम्मानित किए जाएंगे पंजाब पुलिस के जवान, चंडीगढ़ मुख्यालय में डीजीपी देंगे लंच

Mon, 17 Feb 2020 01:33 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 17 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police personnel will be honored every month, DGP will give lunch at Chandigarh headquarters
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल

बेमिसाल सेवाएं निभाने और लग्न से काम करने वाले पुलिस अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने  एक मासिक ‘मान और प्रशंसा’ स्कीम शुरू की है।

विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसकी शुरुआत शुक्रवार को पीपीए फिल्लौर में पुलिस के उच्च अधिकारियों की मीटिंग के दौरान की गई और तीन महिला सब-इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिस मुलाजिमों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करने वालों में दो इंस्पेक्टर, छह सब-इंस्पेक्टर, तीन सहायक सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे आतंकवादियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी, एनडीपीएस के तहत बड़ी संख्या बरामदगी, एनडीपीएस मामलों में संपत्तियां जब्त करने, नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, संवेदनशील मामलों की जांच, कम्यूनिटी पुलिसिंग इनीशिएटिवस, पुलिस स्टेशन प्रबंधन आदि में इन कर्मियों की कारगुजारी उत्तम रही है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पंजाब पुलिस के जवानों की ओर से ड्यूटी के दौरान निभाई जा रही बेमिसाल सेवाओं और पेशेवर कामों को मान्यता देना और सरहदी राज्य में तैनात पुलिस बलों के मनोबल को और ऊंचा करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्कीम पुलिस मुलाजिमों को बढ़िया कारगुजारी से अपने पेशे में और तरक्की करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस पहलकदमी को मासिक रूप में लाने की योजना बनाई है और वह पुरस्कार प्राप्त करने वालों के साथ निजी तौर पर बातचीत करेंगे और उनके लिए चंडीगढ़ के पंजाब पुलिस मुख्यालय में दोपहर के खाने की मेजबानी भी करेंगे। हर माह की 25 तारीख तक विभिन्न जिलों के पुलिस मुखियों से नामजदगियों की मांग की जाएगी और इनको मुख्यालय और क्षेत्र के सीनियर पुलिस अधिकारियों की कमेटी द्वारा जांचा जायेगा। नामों का एलान प्रत्येक माह की 5 तारीख तक किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed