फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police officer daljinder singh started campaign to win world's highest mountain mount everest

दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका ये पुलिस वाला निकला माउंट एवरेस्ट फतेह करने, देखिए

Wed, 05 Apr 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Apr 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
punjab police officer daljinder singh started campaign to win world's highest mountain mount everest
पंजाब पुलिस का पर्वतारोही दलजिंदर सिंह
दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका ये पुलिस वाल अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए निकला है। ये हैं पंजाब पुलिस के एएसआई दलजिंदर सिंह बाछल।
विज्ञापन


अगर वह माउंट एवरेस्ट फतेह करते हैं तो पंजाब के पहले सरकारी मुलाजिम होंगे। मिशन पर जाने के लिए पंजाब पुलिस के डीजीपी ने उन्हें शुभकामना दी है। उम्मीद है कि बुधवार से वह अपना माउंट एवरेस्ट का सफर शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा में दिखा चुके हैं दम
जानकारी के मुताबिक, दलजिंदर सिंह इस बार 29035 फीट(8848 मीटर) ऊंची माउंट एवरेस्ट फतेह करने जा रहे हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में 20,644 फुट ऊंची वर्जिन चोटी और लद्दाख रीजन में 20086 फुट ऊंची स्टोक कांगड़ी पीक फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पर्वतारोहण की ट्रेनिंग की है। वह पंजाब सरकार की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम का हिस्सा रहे हैं। दलजिंदर सिंह उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के दौरान सराहनीय काम किया।

जनून के आगे परिवार भी हारा

punjab police officer daljinder singh started campaign to win world's highest mountain mount everest
Mount Everest
दलजिंदर सिंह में एवरेस्ट मिशन को लेकर पूरा उत्साह है। काठमांडू के लिए रवाना होने से पहले ने उन्होंने बताया कि कुदरत से अथाह प्रेम ने ही उन्हें माउंटेनियरिंग के साथ-साथ अंडर वाटर कारनामों के लिए प्रेरित किया। हालांकि उनके परिवार वाले इस जोखिम भरे मिशन को लेकर हामी भरने को तैयार नहीं थे। लेकिन, उनके जुनून के आगे देर सवेर सभी हार गए।

पैसे की कमी आई तो दोस्तों से जुटाई राशि
दलजिंदर को भी फंड की दरकार रही है। दलजिंदर के अनुसार, 20 से 25 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है। यह राशि उसने पर्सनल लोन के अलावा दोस्तों व सगे संबंधियों से जुटाई है। मौसम पर निर्भर यह मिशन पूरा करने में उन्हें 60 से 70 दिन का समय लगेगा। सबसे पहले वह तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद पंजाब पुलिस का झंडा भी एवरेस्ट पर गाड़ेंगे।

डेराबस्सी कॉलेज से पढ़ाई की

punjab police officer daljinder singh started campaign to win world's highest mountain mount everest
माउंट एवरेस्ट
लालड़ू के निकट गांव जौलाकलां के रहने वाले एएसआई दलजिंदर (क्राइम ब्रांच) पुत्र अमरनाथ बाछल ने सरकारी कॉलेज डेराबस्सी से बीए की पढ़ाई की। इस दौरान ही वह 1994 में पंजाब पुलिस में भर्ती हो गए थे। चंडीगढ़ में नौकरी होने के कारण ही वह अपनी फैमिली के साथ फिलहाल 861, सैनी विहार, बलटाना में रहते हैं।

यह दो विश्व रिकॉर्ड हैं इनके नाम
गांव जौलाकलां के 43 वर्षीय एएसआई दलजिंदर सिंह बाछल ने समुद्र में अंडरवाटर साइकिलिंग व केला खाकर विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। अब वह एक और मिशन के लिए निकल चुके हैं। दलजिंदर सिंह धरती पर सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट चूमेंगे। इसके लिए सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने उन्हें एवरेस्ट फतेह करने के लिए फ्लैग ऑफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed