फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police issued summons for questioning 12 soldiers in case of Bathinda Military Station Firing

Exclusive: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार हत्याओं के मामले में पंजाब पुलिस ने 12 जवानों को भेजा समन

Sun, 16 Apr 2023 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:33 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात 12 सैनिकों से पूछताछ करने के लिए 160 सीआरपीसी के तहत समन जारी किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए है।

विज्ञापन
Punjab Police issued summons for questioning 12 soldiers in case of Bathinda Military Station Firing
Bathinda Military Station Firing - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले बुधवार को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 80 मीडियम रेजीमेंट के चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने 12 सैनिकों से पूछताछ के लिए उनको समन जारी किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस थाना कैंट में यूनिट के मेजर शुक्ला के बयान पर अज्ञात दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात 12 सैनिकों से पूछताछ करने के लिए 160 सीआरपीसी के तहत समन जारी किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए है। जिसके चलते पुलिस अब उन 12 सैनिकों से पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहराई के साथ जांच चल रही है।
विज्ञापन


 

सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू
पुलिस एवं सेना अधिकारियों ने घटना के बाद कैंट के हर एक गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो स्पष्ट हुआ कि जवानों की हत्या के लिए कोई भी बाहरी व्यक्ति उस समय कैंट अंदर दाखिल नहीं हुआ बल्कि अंदर से ही कातिल आए थे। जांच टीम ने संभावना जताई है कि मामले का खुलासा जल्द हो जाएगा।

गुरुवार एवं शुक्रवार को सेना अधिकारियों और पंजाब पुलिस की टीम ने कैंट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पाया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय और उससे पहले कोई भी ऐसा संदिग्ध व्यक्ति कैंट एरिया में दाखिल नहीं हुआ जो जवानों की हत्या को अंजाम दे सके। अफसरों की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि जवानों की हत्या करने वाले अंदर से ही आए थे।

सेना और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जो इंसास राइफल चोरी हुई थी क्या उसी राइफल से हत्या को अंजाम दिया गया है। सेना अधिकारियों एवं पुलिस की जांच जिस तेजी के साथ चल रही है, उससे संभावना लग रही कि उक्त जांच जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। शनिवार को भी बाहरी व्यक्तियों का कैंट अंदर दाखिल होना बंद रहा।

चश्मदीद वार्ड कर्मी ने कुर्ता पायजामा पहने दो लोगों के आने की बात कही थी
घटना के चश्मदीद वार्ड के कर्मी ने यूनिट के मेजर शुक्ला को बताया था कि दो व्यक्ति सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आए थे और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने मेजर शुक्ला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद सेना ने कैंट को चारों तरफ से सील कर दिया और छावनी के सभी गेट बंद कर लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी थी।

घटना वाली शाम को सेना ने छावनी के जंगलों से एक इंसास राइफल बरामद कर ली थी। जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सेना ने बडे़ स्तर पर सर्च अभियान चलाया। हेलीकाॅप्टर और ड्रोन से कैंट के जंगलों की जांच की लेकिन आरोपियों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा कि दिल्ली स्थित सेना हेडक्वार्टर से आई एक टीम भी जांच कर रही है।

छावनी में रहने वाले सभी सैनिकों के रिकार्ड की जांच
इतना ही नहीं सेना के बड़े अधिकारियों ने छावनी में रहने वाले सभी सेना कर्मियों के रिकार्ड को भी चेक किया है। एसपीडी अजय गांधी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम भी जांच में जुटी है। पंजाब पुलिस की टीम में डीएसपी सिटी 2 और थाना कैंट के एसएचओ गुरदीप सिंह शामिल हैं।

पुलिस की टीम हर पहलू को बड़ी बारीकी के साथ जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। लेकिन मामला जांच के अधीन होने के चलते वो ज्यादा कुछ नहीं बता पाएंगे। -गुलनीत सिंह खुराना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed