फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police IPS and PPS Transfered

पंजाब में 19 आईपीएस 14 पीपीएस अफसरों का तबादला, 13 जिलों के एसएसपी भी इधर से उधर

Fri, 31 Jul 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police IPS and PPS Transfered
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से 19 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसरों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत 13 एसएसपी भी बदले गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने एसएसपी और डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। बदले गए आईपीएस अधिकारियों में, अमृतसर रूरल के एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल को एसएसपी पटियाला लगाया गया है।
विज्ञापन


जबकि एस. भूपति को बदलकर एआईजी पर्सोनल-1 पंजाब, जसप्रीत सिंह सिद्धू को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो से बदलकर एसएसपी कपूरथला, रोपड़ के एसएसपी स्वप्न शर्मा को बदलकर एआईजी सीआई पंजाब, धरूमन एच निम्बाले को एआईजी एटीएस इंटेलिजेंस पंजाब से बदलकर एसएसपी तरन तारन, जे. एलनशेजियांन को एआईजी परसोनल-2 पंजाब से बदलकर ज्वाइंट कमिश्नर मुख्यालय लुधियाना, बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह को बदलकर एआईजी एसबी-2 इंटेलिजेंस पंजाब लगाया गया है।
विज्ञापन


होशियारपुर के एसएसपी गौरव गर्ग को बदलकर एआईजी परसोनल-2 पंजाब, पठानकोट के एसएसपी दीपक हिलोरी को बदलकर एआईजी सीआई पंजाब, तरनतारन जे एसएसपी ध्रुव दहिया को बदलकर एसएसपी अमृतसर रुरल, अखिल चौधरी एआईजी आर्मामेंट पंजाब चंडीगढ़ को बदलकर एसएसपी रोपड़, गुलनीत सिंह खुराना एआईजी सीआई पंजाब को बदलकर एसएसपी पठानकोट, डी. सुद्रविजी डीसीपी डिटेक्टिव जालंधर को बदलकर एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र लांबा स्टाफ आफिसर ईए टू डीजीपी पंजाब को बदलकर एसएसपी मानसा, चरनजीत सिंह एसपी एसपीयू पंजाब को बदलकर ज्वाइंट सीपी सिटी जालंधर, कंवरदीप कौर एआईजी सीआई पंजाब को ज्वाइंट सीपी रुरल लुधियाना, भागीरथ सिंह मीणा एसपी एसपीयू पंजाब को ज्वाइंट सीपी सिटी लुधियाना, सचिन गुप्ता एडीसीपी पीबीआई ओसी एण्ड नारकोटिक्स को बदलकर एसपी एसपीयू पंजाब, दयामा हरीश ओमप्रकाश एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना को बदलकर एसपी एसपीयू पंजाब लगाया गया है।

इनके अलावा पीपीएस अधिकारियों में भूपेंद्र जीत सिंह विर्क को एसएसपी बठिंडा, सतिंदर सिंह को एसएसपी कपूरथला से बदलकर एसएसपी जालंधर रूरल, रछपाल सिंह को एआईजी एसटीएफ बॉर्डर रेंज वन अमृतसर से बदलकर एसएसपी बटाला, नवजोत सिंह को एसएसपी जालंधर रूरल से बदलकर एसएसपी होशियारपुर, राज बचन सिंह संधू को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब से बदलकर ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर अमृतसर, मनदीप सिंह सिद्धू को एसएसपी पटियाला से बदलकर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो लगाया गया है।

नरेंद्र भार्गव को एसएसपी मानसा से बदलकर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा, गुरशरण दीप सिंह डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर को बदलकर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, उपिंदर जीत सिंह घुम्मन को एसएसपी बटाला से बदलकर एआईजी एसएसओसी अमृतसर, जसदीप सिंह सैनी को एआईजी पर्सोनल- 1 पंजाब से बदलकर एआईजी कम स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी पंजाब, वरिंद्र सिंह बराड़ को ज्वाइंट डायरेक्टर कंप्लेंट सेल विजिलेंस ब्यूरो पंजाब से बदलकर एआईजी प्रोविजनिंग पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है।


देवेंद्र सिंह को एआईजी प्रोविजनिंग पंजाब चंडीगढ़ से बदलकर कमांडेंट फर्स्ट कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला, विकास सभरवाल को एसपी विजिलेंस ब्यूरो यूनिट पटियाला से बदलकर एसपी एसओजी बहादुरगढ़ पटियाला और परमवीर सिंह परमार को कमांडेंट सातवीं आईआरबी बटालियन कपूरथला लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed