फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police investigation in Ajnala violence reaches final stage

अजनाला हिंसा: 30 आरोपियों के फोटो और 46 वीडियो खंगाले, अंतिम चरण में पहुंची पंजाब पुलिस की जांच

Sat, 04 Mar 2023 01:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Mar 2023 01:56 AM IST
सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका के अलर्ट के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वहीं, अमृतपाल के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ गया है। पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर के आसपास सुरक्षा पहले से बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Punjab Police investigation in Ajnala violence reaches final stage
पुलिस से भिड़ते अमृतपाल समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस की जांच लगभग अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। पुलिस ने हमले में शामिल 30 आरोपियों की तस्वीरों के साथ-साथ घटना से जुड़ी 46 वीडियो की जांच पूरी कर ली है। 23 फरवरी को हमले के दौरान बनी 150 से ज्यादा वीडियो को खंगालने के बाद पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। 

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में थाने के बाहर पुलिसवालों से मारपीट के अलावा थाने पर हमले का पूरा ब्योरा है। अपहरण और मारपीट मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित वरिंदर सिंह के पुलिस दोबारा बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने 16 फरवरी को अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर मारपीट, अपहरण व लूटपाट का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को गिरफ्तार किया था। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने इसके विरोध में जत्थे के साथ अजनाला थाने के बाहर धरना दिया। इस दौरान भीड़ ने थाने पर हमला कर एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था। अमृतपाल पर आरोप लगे कि उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर थाने पर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तूफान सिंह को क्लीनचिट देकर जेल से रिहा भी करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल के आसपास सुरक्षा घेरा और मजबूत
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका के अलर्ट के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वहीं, अमृतपाल के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ गया है। पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर के आसपास पुलिस की सुरक्षा पहले से बढ़ा दी है। केंद्र ने पंजाब में जो अतिरिक्त कंपनियां भेजी हैं, उनकी तैनाती अभी नहीं दिखाई दे रही है। अमृतपाल सिंह शुक्रवार को जब श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचा तो सादे कपड़ों में आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस अमृतपाल की गतिविधियों पर पूरी नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed