फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police constable return 1.10 lakh rupees

पुलिस कांस्टेबल ने पेश की मिसाल, व्यक्ति को खोजकर पैसों से भरा बैग लौटाया

Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police constable return 1.10 lakh rupees
पठानकोट में बैग को सुरक्षित हाथों में पहुंचाते पंजाब पुलिस के जवान लवदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने एक व्यक्ति का पैसों से भरा बैग लौटा कर इमानदारी की मिसाल कायम की है। नंगलभूर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल लवदीप सिंह को बैग में एक लाख दस हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात मिले थे। बैग के मालिक रघु राजा ने लवदीप का आभार जताया है। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मी लवदीप सिंह निवासी गांव लालोवाल जिला गुरदासपुर नंगलभूर चौकी में तैनात है। वीरवार को लवदीप अपने घर से बस में सवार होकर पठानकोट आ रहा था। बस में लवदीप की सीट के साथ वाली सीट पर रघु राजा पुत्र बलविंदर निवासी तरनतारन बैठा था।
विज्ञापन


रघु राजा और लवदीप का बैग दिखने में एक ही जैसा था। रघु राजा अमृतसर से जेएंडके जा रहा था। पठानकोट के मलिकपुर बाईपास पर उतरते समय लवदीप सिंह गलती से अपने बैग की बजाए रघु राजा का बैग लेकर चला गया। ड्यूटी पर पहुंचते ही लवदीप सिंह को आभास हुआ कि वह किसी और का बैग गलती से उठा लाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लवदीप ने बैग में पड़े दस्तावेजों और रोडवेज की मदद से बैग मालिक का पता लगाया। जेएंडके पहुंचे बैग के मालिक रघु राजा ने तुरंत वापस आकर अपना बैग लवदीप सिंह से लिया। रघु राजा ने लवदीप सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने मालिक की पेमेंट लेकर जा रहा था।


जम्मू पहुंचने पर उसने जब बैग खोला तो वह हक्का बक्का रह गया। इसके कुछ देर बाद ही पठानकोट से लवदीप सिंह का फोन आ गया। इस पर उनकी जान में जान आई। उन्होंने कहा कि लवदीप सिंह जैसे ईमानदार पुलिस कर्मियों की देश को जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed