{"_id":"62cc516f146d416d9b779e75","slug":"punjab-police-caught-676-drug-smugglers-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एक्शन: नशे पर सरकार बेहद सख्त, सात दिन में 676 नशा तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एक्शन: नशे पर सरकार बेहद सख्त, सात दिन में 676 नशा तस्करों को पकड़ा
Mon, 11 Jul 2022 10:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:08 PM IST
सार
पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम में भगोड़े नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने की मुहिम शुरू करेगी। आईजी ने बताया कि इसके लिए फील्ड में तैनात अधिकारियों को एनडीपीएस की धारा 68 एफ के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात दिनों में पंजाब में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह में 676 नशा तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। तस्करों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। तस्करों से पुलिस ने 5.57 किलो हेरोइन, 17 किलो अफीम, 25 किलो गांजा की बरामदगी की है। नशे के खिलाफ सख्ती बरकार रहे, इसके लिए हर सप्ताह पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के कामों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की सख्ती से नशा तस्कर दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 32 अपराधियों और भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया था। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूबे में नशे को लेकर नया ट्रेंड सामने आया है। अब दूसरे राज्यों को छोड़कर तस्कर जम्मू-कश्मीर से नशे के राज्य में आपूर्ति कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस की ओर से एक खास रणनीति बनाई गई है, जिसके आधार पर तस्करों को काबू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के डीजीपी की ओर से नशे के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और जिले एसएसपी को भी सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही इन अधिकारियों के द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर हर सप्ताह समीक्षा किए जाने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
जब्त करेगी संपत्तियां
पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम में भगोड़े नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने की मुहिम शुरू करेगी। आईजी ने बताया कि इसके लिए फील्ड में तैनात अधिकारियों को एनडीपीएस की धारा 68 एफ के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
तस्कर बना रहे नकली हेरोइन
पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि सूबे में नशा तस्कर नकली हेरोइन बना रहे हैं। इस काम के लिए तस्कर पतीसा मिठाई, बाशिंड सोडा, कीटनाशक और जड़ी बूटी मिला रहे हैं। इस हेरोइन के सेवन से व्यक्ति की जान भी जा सकती है।