{"_id":"6344526bb145c51b1a6b594a","slug":"punjab-police-caught-17-terrorists-and-gangsters-in-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुलिस ने 10 दिन में 17 आतंकी व गैंगस्टरों को पकड़ा, राज्य का माहौल बिगाड़ना इनकी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पुलिस ने 10 दिन में 17 आतंकी व गैंगस्टरों को पकड़ा, राज्य का माहौल बिगाड़ना इनकी कोशिश
Mon, 10 Oct 2022 10:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:48 PM IST
सार
गिल ने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह में नशा तस्करी से जुड़े 240 केस दर्ज कर 314 आरोपियों को काबू किया है। इस दौरान 32 कॉमर्शियल कैटेगरी के केस दर्ज हुए हैं। कॉमर्शियल कैटेगरी के पटियाला में चार, मोहाली में चार और कपूरथला में तीन केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए भले ही पंजाब पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहे हैं। वह नशा तस्करी के नए रास्ते अपना रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से भी नशे की तस्करी हो रही है। यह बात पुलिस की जांच में सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 10 दिन में पुलिस ने 17 आतंकवादियों व गैंगस्टरों को काबू किया है। इनसे काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। जो भी गैंगस्टर या आतंकी पकडे़ गए हैं वे पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थित थे। साथ ही विदेश में बैठे गैंगस्टरों से उनके संबंध थे। इनकी कोशिश केवल राज्य का माहौल बिगाड़ना है। पुलिस द्वारा हर चीज पर नजर जा रही है।
विज्ञापन
नशा तस्करी में 314 आरोपी गिरफ्तार
गिल ने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह में नशा तस्करी से जुड़े 240 केस दर्ज कर 314 आरोपियों को काबू किया है। इस दौरान 32 कॉमर्शियल कैटेगरी के केस दर्ज हुए हैं। कॉमर्शियल कैटेगरी के पटियाला में चार, मोहाली में चार और कपूरथला में तीन केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
अन्य कैटेगरी में फिरोजपुर में 30, पटियाला में 20 और अमृतसर में 17 केस दर्ज हुए हैं। पुलिस ने गत एक सप्ताह में 18 किलोग्राम हेरोइन, अफीम 16 किलोग्राम व पांच क्विंटल भुक्की और चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से 3.71 लाख ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि नशा तस्करी को रोकने के लिए उनकी टीमें पूरी रणनीति के साथ जुटी हुई हैं। टीमें हर चीज पर नजर रख रहीं हैं। नशा तस्करी के संवेदनशील स्थानों की निशानदेही की गई।
स्पेशल नाके तक लगाए जा रहे है। साथ ही नशे की होम डिलीवरी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पकडे़ गए नशा तस्करों की संपत्ति का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस कोशिश कर रही है कि उक्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। याद रहे कि अब नशा तस्कर बंदरगाहों के रास्ते भी नशे मंगवा रहे हैं। इस चीज पर भी पुलिस द्वारा पूरी नजर रखी जा रही है।