{"_id":"62c3c70c5536d635df22bc9a","slug":"punjab-police-arrested-gurdaspur-sp-headquarters-gurmeet-singh-in-alleged-misdeed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: गुरदासपुर का एसपी (मुख्यालय) दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurdaspur: गुरदासपुर का एसपी (मुख्यालय) दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 05 Jul 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:37 AM IST
सार
पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर के एसपी (मुख्यालय) गुरमीत सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया। सोमवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्भवती शिकायतकर्ता का फायदा उठा कर अपनी सरकारी कोठी में बुला कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म करने के आरोप में जिला पुलिस गुरदासपुर के एसपी (हेडक्वार्टर) गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी को मोगा से गिरफ्तार किया गया, जहां वह कोर्ट में सुनवाई के लिए गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी में अमृतसर (ग्रामीण) और मोगा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी के खिलाफ दो जुलाई को थाना सिटी गुरदासपुर में आईपीसी धारा 376 (2) एक पुलिस अधिकारी की ओर से उसकी आधिकारिक स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने और धमकाने के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच अप्रैल से चल रही थी जब महिला ने पहली बार कहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन
दीनानगर निवासी महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह गर्भवती थी जब उक्त अधिकारी की ओर से गुरदासपुर में अपने आवास पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। एसपी गुरमीत सिंह गुरदासपुर के दूसरे पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फरवरी 2019 में सलविंदर सिंह (तत्कालीन एसपी मुख्यालय) को एक महिला द्वारा उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायत दर्ज करने के बाद दस साल की सजा सुनाई गई थी। सलविंदर को भी आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
दीनानगर की महिला द्वारा गुरमीत सिंह के खिलाफ आरोप लगाने के बाद पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी का नेतृत्व अमृतसर (ग्रामीण) एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने किया।