फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrested a person on charges of arms smuggling

Punjab News: आतंकी लंडा के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, आरोपी से 10 पिस्तौल बरामद

Fri, 05 May 2023 09:32 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज, चंडीगढ़/तरनतारन (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज, चंडीगढ़/तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 09:32 PM IST
सार

एसएसपी तरनतारन गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी गुरभेज अपने अन्य सहयोगी सुखदीप सिंह उर्फ सुख के इशारे पर हथियार लेने गया था। सुखदीप सिंह वर्तमान में सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में बंद है। आरोपी को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा दिया है।

विज्ञापन
Punjab Police arrested a person on charges of arms smuggling
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतबीर उर्फ सत्ता के इशारे पर सरहद पार से आने वाले हथियारों की सप्लाई करने वाले उनके गुर्गे को शुक्रवार को दबोचा है। पुलिस ने उससे 10 पिस्तौल बरामद की हैं। आरोपी की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी तरनतारन के गांव धुन धाई वाला के रूप हुई है। आरोपी की आपराधिक पृष्ठ भूमि रही है। वह कुछ समय पहले गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल से रिहा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में छेहरटा निवासी सुखदीप सिंह उर्फ सुख, लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेहरा, यादविंदर सिंह उर्फ यादा और बाघी सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी गुरभेज सिंह लंडा और सत्ता द्वारा निर्धारित स्थान से मैगजीन के साथ पिस्तौल लेकर आ रहा है। तरनतारन जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत जाल बिछाया और उसे कस्बा सरहाली के पास से काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दबोचा। इस दौरान उसके कब्जे से एक बैग मिला जिसमें सात .32 बोर और तीन .30 बोर और 10 पिस्तौल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी तरनतारन गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी गुरभेज अपने अन्य सहयोगी सुखदीप सिंह उर्फ सुख के इशारे पर हथियार लेने गया था। सुखदीप सिंह वर्तमान में सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में बंद है। आरोपी को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा दिया है।

याद रहे लखबीर सिंह लंडा के इशारे पर मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय व तरनतारन के सहराली थाने पर आरपीजी अटैक हुआ था। वहीं, यह गिरोह व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने व अन्य वारदात को अंजाम देता रहा है।

गैंगस्टरों ने आरोपी की कमजोरी का उठाया फायदा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भेजा को पैसे की सख्त जरूरत थी। उसकी इस मजबूरी का गैंगस्टरों को पता था। इसके बाद गैंगस्टरों ने उसे उनके लिए काम करने का लालच दिया। पुलिस को पता चला है कि गुरभेज सिंह यादविंदर यादा और जर्मनी के एक बाघी सिंह के संपर्क में था। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed