फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrested 2205 drug smugglers in a month

पंजाब में बड़ा एक्शन: 2205 नशा तस्कर गिरफ्तार, 49 लाख की ड्रग मनी मिली, 1730 FIR दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस ने 329 एफआईआर दर्ज कर 453 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 8.4 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, दो किलो गांजा और 21 क्विंटल भुक्की बरामद की थी। साथ ही, 10.46 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की थी।

विज्ञापन
Punjab Police arrested 2205 drug smugglers in a month
आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत बीते एक महीने के दौरान (पांच जुलाई से अब तक) पंजाब पुलिस ने 260 बड़ी मछलियों समेत 2205 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी अवधि के दौरान पुलिस की तरफ से कुल 1730 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 145 व्यापारिक मामलों से संबंधित हैं।

विज्ञापन


सोमवार को साप्ताहिक प्रेसवार्ता में आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किए नशा तस्करों के कब्जे से 48.95 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने पिछले महीने 99 भगोड़ों और एनडीपीएस मामलों में वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


नशीले पदार्थों की बरामदगी संबंधी मासिक अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने 30 किलो हेरोइन, 75 किलो अफीम, 69 किलो गांजा और 185 क्विंटल भुक्की बरामद की है। इसके साथ ही राज्य भर में फार्मा ओपियोड्स की 12.56 लाख गोलियां/ कैप्सूल/ टीके/शीशियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य भर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में तलाशी मुहिम चलाई जा रही है। पिछले सप्ताह पुलिस ने 329 एफआईआर दर्ज कर 453 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 8.4 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, 2 किलो गांजा और 21 क्विंटल भुक्की बरामद की थी। साथ ही, 10.46 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

नशा बरामदगी वाले तीन शीर्ष जिले होंगे सम्मानित
आईजीपी गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सभी पुलिस जिलों की साप्ताहिक कारगुजारी की समीक्षा की जा रही है और नशा व ड्रग मनी की बरामदगी, केस दर्ज करने, नशा तस्करों और भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारियों के आधार पर तीन चोटी के जिलों का चयन किया जाएगा। ऐसे तीनों सर्वोच्च जिलों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। गलत गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एक डीएसपी समेत छह पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

यह रही नशे की बरामदगी

  • 30 किलो हेरोइन
  • 75 किलो अफीम
  • 69 किलो गांजा
  • 185 क्विंटल भुक्की
  • 12.56 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/बोतलें

बर्खास्त इंस्पेक्टर के घर से मिला नशीला पाउडर व गोलियां
पंजाब पुलिस ने सोमवार को बर्खास्त इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा के घर से 3710 नशीली गोलियां और 4.7 किलो नशीला पाउडर बरामद किया है। यह जानकारी आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने दी। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह और दो पुलिसकर्मी एएसआई अंग्रेज सिंह और हेडकांस्टेबल जोगिंद्र सिंह जो फिरोजपुर के नारकोटिक कंट्रोल सेल में तैनात थे, को दो व्यक्तियों को नशे के झूठे मामले में फंसाकर बड़ी रकम वसूलने के मामले में बीते सप्ताह बर्खास्त कर दिया गया था।

आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि उक्त मामले की जांच जारी रखते हुए फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने बर्खास्त परमिंदर बाजवा के किराए के घर की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हाजिरी में बनती कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तलाशी ली गई थी। इस बरामदगी संबंधी बर्खास्त इंस्पेक्टर बाजवा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है और आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed