फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab plan to Strict lockdown in the state

पंजाब में लॉकडाउन को और सख्त करने की तैयारी, लिए जा सकते हैं ये कड़े फैसले

Thu, 18 Jun 2020 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jun 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Punjab plan to Strict lockdown in the state
फाइल फोटो

पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार लॉकडाउन में और पाबंदियां लागने की तैयारी कर रही है। पंजाब में लगभग 43,000 लोग बीते एक माह के दौरान बाहरी राज्यों और विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि राज्य में बाहर से लौटे लोगों के कारण ही कोरोना का फैलाव तेजी से होने लगा है। इसके अलावा बाहर से आए लोगों द्वारा क्वारंटीन के उल्लंघन की घटनाएं भी बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


1 जुलाई के बाद हो सकती है नए नियमों की घोषणा 
जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय भी राज्यों से मिल रहे फीडबैक के बाद लॉकडाउन को और सख्त कर सकता है। इसके तहत केवल उन्हीं लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी जिनका नौकरी यह कामकाज के लिए बाहर निकलना जरूरी होगा। बाजारों में भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए परिवार के किसी एक सदस्य को ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के घर से बाहर निकलने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि जुर्माने के तौर पर सरकार को काफी राशि मिल रही है लेकिन सरकार के लिए आम लोगों का जीवन ज्यादा मूल्यवान है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय 1 जुलाई से लॉकडाउन के नए आदेश के तहत कई तरह के प्रतिबंध लागू करेगा। इसके बाद पंजाब सरकार नए नियमों की घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed