{"_id":"61cdd67d4e379c7b286187cf","slug":"punjab-people-not-showing-interest-to-taking-second-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ेगी भारी: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में रुचि नहीं दिखा रहे पंजाबी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 167 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ेगी भारी: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में रुचि नहीं दिखा रहे पंजाबी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 167 नए संक्रमित मिले
Thu, 30 Dec 2021 09:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:30 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक महज 44 फीसदी लोगों ने ही दूसरी डोज ली है। जबिक 84 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ने वाली है। लोगों की लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक महज 44 प्रतिशत लोगों ने ही कोरोना की दूसरी खुराक ली है, जबकि 84 प्रतिशत लोग पहली खुराक ले चुके हैं। पंजाब सरकार भी टीकाकरण की इस दर को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन
अब सरकार टीकाकरण को गति देने के लिए घर-घर पहुंचने की मुहिम शुरू करने जा रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देख रहे उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर राज्य में टेस्टिंग और टीकाकरण में और तेजी लाने के आदेश दे चुके हैं। संभावित लहर के मद्देनजर एल 1 और एल 2 श्रेणी के 7840 बिस्तर और एल 3 श्रेणी के 977 बिस्तर तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 70 के करीब स्वास्थ्य संस्थाओं में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनकी टेस्टिंग सफल हो चुकी है। साथ ही पंजाब सरकार द्वारा हर घर दस्तक मुहिम भी शुरू की है। अब तक इस मुहिम के तहत 12,05,069 घरों का दौरा किया जा चुका है। टीकाकरण के गिरते स्तर को लेकर अब पंजाब सरकार ने इस मुहिम में तेजी लाने का स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है। कुछ जिलों में इस मुहिम का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
24 घंटे में रिकॉर्ड 167 नए संक्रमित मिले
पंजाब में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 167 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 1.10 प्रतिशत पहुंच गई है। सबसे अधिक पठानकोट में 46 नए संक्रमित मिले हैं। पटियाला में 39, मोहाली में 18, लुधियाना में 17, जालंधर में 12, कपूरथला में 9, बठिंडा में 7, गुरदासपुर में 6, फतेहगढ़ साहिब में 3, दो जिलों में 2-2 और छह जिलों में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।