फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Patients Got Treatment in PGI Chandigarh During Corona Pandemic Period

कोरोना काल में पीजीआई चंडीगढ़ में पंजाब के मरीजों को मिला सबसे ज्यादा इलाज, विशेष रिपोर्ट

Mon, 31 Aug 2020 10:38 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Aug 2020 10:38 AM IST
सार

  • इमरजेंसी, ट्रॉमा और पीडियाट्रिक इमरजेंसी में 4 महीने में सबसे ज्यादा पंजाब के मरीज
  • हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तरप्रदेश के मरीजों को भी मिला जीवनदान

विज्ञापन
Punjab Patients Got Treatment in PGI Chandigarh During Corona Pandemic Period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना काल में भी पीजीआई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। अप्रैल से जुलाई के बीच इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में 10,000 से ज्यादा गंभीर मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें लगभग 8000 चंडीगढ़ से बाहर के मरीज शामिल हैं, जबकि अकेले पंजाब के 5000 से अधिक गंभीर मरीजों को जीवनदान मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों के मरीज शामिल हैं। पीजीआई प्रशासन ने बाहरी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी के साथ ट्रॉमा में व्यवस्था मजबूत की है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि ज्यादातर रेफर मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर होती है। कोरोना से बचाव के लिए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट को जरूरी कर दिया गया है ताकि उन्हें तत्काल इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन


बाहरी मरीजों का दबाव ज्यादा
पीजीआई की इमरजेंसी, ट्रॉमा और पीडियाट्रिक इमरजेंसी में 4 महीनों में देखे गए मरीजों का आंकड़ा इसकी पुष्टि करता है कि पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल के मरीजों की संख्या चंडीगढ़ की तुलना में काफी ज्यादा रही है। कोरोना से बचाव के तमाम उपायों के बावजूद इमरजेंसी और ट्रामा में दूसरे प्रदेशों से आने वाले मरीजों से सबसे ज्यादा पीजीआई के डॉक्टर व स्टाफ संक्रमित हुए हैं। वहीं, मरीजों का दबाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। पीजीआई प्रशासन ने गंभीर मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर होने के बाद उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडियाट्रिक इमरजेंसी में भी आंकड़ा बढ़ा
पीडियाट्रिक इमरजेंसी में भी सबसे ज्यादा पंजाब के गंभीर बच्चों को इलाज मिला है। इसमें अप्रैल से जुलाई के बीच लगभग 1900 बच्चों का इलाज किया गया। यह संख्या चंडीगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से आने वाले मरीजों की तुलना में सबसे ज्यादा रही है।

ट्रॉमा में पंजाब के मरीज सबसे ज्यादा

माह    पंजाब    हरियाणा    हिमाचल    चंडीगढ़    यूपी    अन्य   
अप्रैल    142         93         53             66     20        18    
मई     265    153    77    88    35    33   
जून    230    151    77    122    37    39   
जुलाई    300    159    86    101    37    31   

इमरजेंसी में पंजाब के मरीज सबसे ज्यादा
माह    पंजाब    हरियाणा    हिमाचल    चंडीगढ़    यूपी    अन्य  
अप्रैल    813    433    201    394    100    81   
मई    1097    487    256    554    146    119    
जून    1491    579    384    651    162    148    
जुलाई    1515    675    363    858    199    165    

मरीज की जान बचाना हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है। पीजीआई इमरजेंसी और ट्रॉमा की सेवाओं को बाधित किए बिना लगातार 24 घंटे हमारे डॉक्टर और स्टाफ इलाज में जुटे हुए हैं।
- प्रो जगतराम, डायरेक्टर पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed