{"_id":"5d072af38ebc3e14da241b6c","slug":"punjab-officers-declared-dead-to-farmer-who-is-alive-at-present","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने किसान को घोषित कर दिया मृत, वो ऑफिस आकर बोला- ‘एसडीएम साहिब, मैं अभी जिंदा हूं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने किसान को घोषित कर दिया मृत, वो ऑफिस आकर बोला- ‘एसडीएम साहिब, मैं अभी जिंदा हूं’
Mon, 17 Jun 2019 02:40 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
किसान गुरमुख सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
अफसरों का गजब का कारनामा देखिए, किसान को मृत घोषित कर दिया और वो ऑफिस आकर एसडीएम से बोला कि मैं तो अभी जिंदा हूं। मामला पंजाब के बरनाला का है। जिले के गांव बडवर के एक किसान ने एसडीएम बरनाला संदीप कुमार को गुहार लगाई कि वह जिंदा है, जबकि उनके कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
एसडीएम ने किसान को जांच करने के बाद कर्मियों के खिलाफ सख्त करवाई करने और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। किसान गुरमुख सिंह ने बताया कि वह को-ऑपरेटिव सोसायटी बडवर का मेंबर है। वहां उसका खाता नंबर 450 है और वहीं पर उसका सेविंग खाता भी चलता है, पर उसे को-ऑपरेटिव सोसायटी के कर्मियों ने मृत घोषित कर दिया है।

Trending Videos
गुरमुख ने बताया कि उसने कर्ज माफी का केस सोसायटी में लगाया था, लेकिन उसका नाम कर्ज माफी वाली सूची में डालने की बजाए सोसायटी के कर्मचारियों ने उसे मृत ही घोषित कर दिया।
साथ ही उसका कर्ज वाला केस रद्द कर दिया। जब उसकी जानकारी में बात आई तो उसने एसडीएम संदीप कुमार से गुहार लगाई कि कर्ज माफी वाला केस रद्द करके उसके साथ कोई साजिश या धोखाधड़ी करने के लिए उसे मृत घोषित किया गया है।
मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए भी मजबूर होगा। एसडीएम संदीप कुमार ने गुरमुख सिंह को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।