फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Now name of village will mentioned instead of word Harijan in voter list

संशोधन :  पंजाब में मतदाता सूची से हटेगा हरिजन शब्द, अब अंकित होगा गांव या स्थान का नाम 

Sat, 06 Mar 2021 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 12:51 PM IST
सार

  • पंजाब की फोटो वोटर सूची में से हटाया जाएगा हरिजन शब्द
  • मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने राज्य के सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश 

विज्ञापन
Punjab : Now name of village will mentioned instead of word Harijan in voter list
voter list - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब चुनाव आयोग ने फोटो वोटर सूची में बड़े संशोधन करने का फैसला किया है। अब फोटो वोटर सूची में से हरिजन शब्द को हटाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को इस संशोधन को लागू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू को फोटो वोटर सूची में ‘हरिजन’ और ‘गिरीजन’ जैसे असांविधानिक और अपमानजनक शब्द प्रयोग किए जाने संबंधी शिकायत मिली थी। डॉ. राजू द्वारा यह मामला पंजाब के मुख्य सचिव के ध्यान में भी लाया गया। 

विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि असांविधानिक शब्द ‘हरिजन बस्ती’ के बजाय अब वोटर सूची में गांव का नाम, स्थान का नाम लिखा जाना चाहिए। सूबे के डीसी कम जिला चुनाव अधिकारियों और 117 चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को इन शब्दों को हटाने का निर्देश दिया गया है। 

गुरदासपुर और पटियाला से हुई शुरुआत 
जिला चुनाव अफसर, गुरदासपुर ने दीनानगर विधानसभा हलके के पोलिंग स्टेशन हरिजन कालोनी के नाम को ‘पार्ट नं. 108, सेक्शन नं. 7, वार्ड नं. 5, दीनानगर में बदल दिया है। इसी तरह पटियाला जिले के नाभा के पोलिंग स्टेशन ‘सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, हरिजन बस्ती को ‘सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, बोरहा गेट के तौर पर तब्दील किया गया है। 

किसी भी व्यक्ति को कोई ऐसा असांविधानिक नाम लिखा हुआ मिलता है तो वह मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के ध्यान में जरूर लाए। आयोग की तरफ से इसे तुरंत ठीक किया जाएगा। - डॉ. एस करुणा राजू, मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed