{"_id":"61b25a2405e34f4a882b279e","slug":"punjab-news-slogans-of-employees-will-be-suppressed-in-the-noise-of-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पुलिस ने निकाला रास्ता- डीजे के शोर में दबाए जाएंगे सीएम के खिलाफ लगने वाले मुलाजिमों के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : पुलिस ने निकाला रास्ता- डीजे के शोर में दबाए जाएंगे सीएम के खिलाफ लगने वाले मुलाजिमों के नारे
Fri, 10 Dec 2021 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:26 AM IST
सार
पुलिस ने ढूंढा सीएम विरोधी प्रदर्शनों से निपटने का तरीका। सीएम के मार्ग में प्रदर्शन स्थलों पर बजाएंगे डीजे।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री के विभिन्न इलाकों में दौरों के समय उनके रास्ते में जगह-जगह विरोध प्रदर्शनों से निपटने का नायाब तरीका ढूंढ लिया है। राज्य पुलिस संबंधित जिला प्रशासन से मिलकर विरोध प्रदर्शन वाले स्थानों पर डीजे लगाएगी और ऊंची आवाज में गुरबाणी का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे मुलाजिमों व अन्य लोगों की आवाज को कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह जहां नारेबाजी से खराब होती छवि को बचाया जा सकेगा, वहीं चुनावी सीजन में मुलाजिमों व अन्य लोगों पर बल-प्रयोग करने से होने वाली नाराजगी से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के आईजी की तरफ से सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पत्र के अनुसार जब भी पंजाब के मुख्यमंत्री का किसी जिले में कार्यक्रम या समारोह होता है तो मुख्यमंत्री के संबंधित जिले में आने-जाने के समय मार्ग के आसपास विभिन्न संगठन ऊंची आवाज में मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
पत्र में आगे कहा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री के किसी भी जिले में दौरे के समय अगर विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा हो तो उस जगह पर डीजे लगा दिया जाए, जिस पर गुरबाणी शबद/धार्मिक गीत चला दिए जाएं, ताकि धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों के नारों की आवाज सुनाई न दे सके।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने छोटे से कार्यकाल में जनकल्याण संबंधी लगातार नए-नए फैसले ले रहे हैं, लेकिन सरकारी मुलाजिमों और जनता के विभिन्न वर्गों की लंबित मांगों का निराकरण भी बाकी है। इसके मद्देनजर विभिन्न मुलाजिम संगठन, सामाजिक संगठन इन दिनों राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान जहां भी मुख्यमंत्री पहुंचते हैं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों में पहुंचकर नारेबाजी कर व्यवधान पैदा करते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की तरफ से इन्हें रोकने के लिए कई सख्त आदेश भी दिए गए और कई स्थानों पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग भी करना पड़ा।