फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Raninder singh will not appear before ED

पंजाब: ईडी के सामने पेश होने नहीं पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह

Tue, 27 Oct 2020 01:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Oct 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Raninder singh will not appear before ED
रणइंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह मंगलवार को जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश नहीं हुए। रणइंदर को मंगलवार को ओलंपिक गेम्स को लेकर हो रही बैठक में हिस्सा लेना था। ईडी दफ्तर में सुबह से ही रणइंदर का इंतजार हो रहा था और अधिकारियों ने सवालों की पूरी सूची तैयार कर रखी थी लेकिन वे नहीं पहुंचे। उनके अधिवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


शेरगिल ने ट्वीट किया कि ओलंपिक गेम्स की तैयारियों को लेकर रणइंदर को संसदीय कमेटी की बैठक में शामिल होना है, इसलिए वे आज ईडी दफ्तर नहीं आ पाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि रणइंदर के खिलाफ दर्ज मामला गलत है। रणइंदर नेशनल राइफल एसोसिएशन के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन


लुधियाना में आयकर विभाग ने रणइंदर सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया हुआ है। इस मामले में अभी सुनवाई चल रही है। ईडी ने पहले आयकर विभाग से संबंधित दस्तावेजों की मांग की थी लेकिन आयकर विभाग ने गोपनीयता के कानून को आधार बनाकर ईडी को दस्तावेज उपलब्ध करवाने से मना कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2014-15 में पहली बार इस संबंध में रणइंदर सिंह को समन जारी किया गया था। दुबई में प्रापर्टी, विदेश में बैंक खाते और उनके द्वारा की गई ट्रांजेक्शन को आधार बनाकर ईडी रणइंदर के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। ईडी ने रणइंदर सिंह से स्विट्जरलैंड के एक बैंक में ट्रांसफर किए गए फंड का स्रोत भी पूछा था। 


इसके अलावा एक ट्रस्ट बनाने और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड के टैक्स हेवेन में पैसे ट्रांसफर करने के मामले में समन जारी किया गया था। बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया था। तब अमरिंदर सिंह ने अपने बेटे को नोटिस मिलने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed