फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab news, punjab electricity department

लाखों का बिजली बिल दबाए बैठे हैं कई सरकारी विभाग, नोटिस जारी

Fri, 24 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 24 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
punjab news, punjab electricity department
बिजली का बिल - फोटो : Demo Pic
शहर में स्थित विभिन्न सरकारी विभाग व दफ्तरों ने कई वर्षों से बिजली बिल नहीं भरा है। यह बिल लाखों रुपये में बन रहा है। अब बिजली विभाग ने बिल न चुकाने वाले विभागों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। उन्हें दो दिन में बकाया बिल का भुगतान करने को नोटिस जारी किए हैं। भुगतान न करने पर विभाग ने ऐसे विभागों के कनेक्शन काटने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिजली बिल न चुकाने वालों में डीसी व एसएसपी ऑफिस से लेकर कई दफ्तर शामिल हैं। इसके अलावा सिविल और ईएसआई अस्पताल की तरफ से बिजली बिल नहीं चुकाया गया है। इससे पावरकॉम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। विभाग ने सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र के सभी डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ लोगों और विभागों को जैसे ही नोटिस मिले तो वह पावरकॉम के अधिकारियों के पास पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने साफ कर दिया कि उन्हें बिल भरना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन


जो नोटिस नहीं पकड़े, उनके यहां चिपकाए
इस दौरान कई सरकारी विभाग ऐसे भी हैं, जो डिफॉल्टर वाले नोटिस लेने से आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में विभागों की दीवारों पर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। 

दफ्तर नए कॉम्प्लेक्स में चले गए, फिर भी नहीं भरा बिल
एसएसपी और डीसी ऑफिस अब नए प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हो गए हैं। इनके अधीन चलने वाले सभी दफ्तर भी वहां आ गए हैं। इसके बाद भी इन विभागों द्वारा बिलों की अदायगी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए डिफॉल्टरों की सूची

punjab news, punjab electricity department
Electricity - फोटो : File Photo

विभाग                                                         राशि
एसडीई पब्लिक हेल्थ आरडब्ल्यूएस, बलौंगी : 9630401
एसडीई सीएच-1, रोज गार्डन 3बी1 : 8243980
डीवनोट ईसीआई, सेक्टर-55 : 8196771
एसडीई पब्लिक हेल्थ टी/डब्ल्यू : 7324347
सिविल अस्पताल, फेज-6 : 3910223
चेयरमैन वाटर वर्क्स सैनिटेशन, बलौंगी : 2346175
चेयरमैन वाटर सप्लाई एंड एस, बड़माजरा : 2271205
चेयरमैन वाटर वर्क्स एंड सैनिटेशन, बलौंगी : 1463154
एसडीई पब्लिक हेल्थ, बड़माजरा : 1429182
एसडीओ वाटर सप्लाई चाचूमाजरा, बड़माजरा : 1102325
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी फेज-1 :  950067
डिवीजन इंजीनियर सेक्टर-59 : 826102
एसडीई पब्लिक हेल्थ जंडपुर : 715393
एसएसपी ऑफिस फेज-1 : 594760
एसडीई सेकेंड हेल्थ : 566966
कस्टमर केयर पुलिस, फेज-1 : 548594
पुलिस चौकी, फेज-1 : 493060
एसएसपी ऑफिस, फेज-1 : 358194
नगर निगम का गोदाम, फेज-1 : 305371
ब्लॉक प्राइमरी सेक्टर-60 : 270234
असिस्टेंट डायरेक्टर आरएचएसटीसी फेज-3बी1 : 269353
डीवीएन इनजीएस, सेक्टर-55 : 199355
डिवीजन इंजीनियर, फेज-6 : 101734
डीआरओ एंड ईएम आफिस फेज-6 : 100329
सेवा केंद्र, फेज- 5 : 98261
सेवा केंद्र, जंडपुर : 98261
राउंड एबाउट, फेज-एक व चार : 60446
एग्रीकल्चर विभाग, फेज-6 : 58254
ईओ एमसी खरड़, गांव जंडपुर : 57642
ईएसआईसी डिस्पेंसरी फेज-2 : 53281
डीसी आफिस, फेज-1 : 52340
टैक्सेशन डिपार्टमेंट, बलौंगी : 50230
डीईई गमाडा डिप्लास्ट चौक के नजदीक : 49749
सरकारी एसएसएस स्कूल सेक्टर-60 : 47629
डीसी आफिस सेक्टर-55 : 44055
एसी एंड एडीसी सेक्टर-55 : 39902
सरकारी प्राइमरी स्कूल फेज-2 : 39090
एग्जीक्यूटिव आफिसर मदनपुर : 36850
ईओ एमसी सेक्टर-70-71 की लाइटों के पास-3बी2 : 34126
गवर्नमेंट कॉलेज (वाटर वर्क्स) फेज-6 : 32958
वाटर वर्क्स फेज-6 : 31147
ट्रैफिक ब्लिकर लाइट फोकल प्वाइंट -28313
सब डिवीजन नंबर चार फेज-1 फोकल प्वाइंट : 27524
सेवा केंद्र गांव दाऊं : 25426
पंजाब गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-60 : 25325
एसी एंड डीसी आफिस सेक्टर-55 : 25128
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed