{"_id":"5f2d68cc8ebc3e3d22055eb6","slug":"punjab-news-in-hindi-two-brothers-died-due-to-poisonous-gas-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पुदीना फैक्ट्री में हादसा, गैस चढ़ने से दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पुदीना फैक्ट्री में हादसा, गैस चढ़ने से दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर
Fri, 07 Aug 2020 08:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:30 PM IST
सार
- फैक्ट्री में जमीन में दबे ड्रम की सफाई करने को उतरा था भाई
- बचाने गया दूसरा भाई और अन्य कर्मचारी भी आए चपेट में
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन और इनसेट में दोनों भाइयों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहियां के गांव में चल रही एक पुदीना फैक्ट्री में गैस चढ़ने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को जालंधर रेफर किया है। सूचना के बाद लोहियां पुलिस ने पहुंचकर फैक्ट्री का जायजा लिया। फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही गांव के लोगों ने भी पुलिस थाने के बाहर डेरा जमा लिया है। लोहियां के गांव मुंडी चोहलियां में एक छोटी फैक्ट्री है। इसमें पुदीना का तेल निकाला जाता है। शुक्रवार को सुबह गांव के ही सगे भाई पाल सिंह और फुम्मन सिंह काम के लिए पहुंचे थे। फैक्ट्री में करीब 10 से 15 फुट के ड्रम जमीन में गाड़े हुए हैं, जिन्हें साफ करने के लिए पाल सिंह नीचे उतरा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
ड्रम काफी समय से बंद होने के कारण उसमें गैस भरी थी, इससे पाल सिंह को एकदम गैस चढ़ गई और उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख भाई फुम्मन सिंह, साथी कर्मचारी काला सिंह के साथ उसे बचाने ड्रम के अंदर गए लेकिन उन्हें भी गैस चढ़ गई। जैसे ही बाकी कर्मचारियों को इसका पता लगा तो उन्होंने फटाफट तीनों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल ले जाने लगे। पाल सिंह और फुम्मन सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि काला सिंह को जालंधर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री मालिक को पूछताछ को बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।