{"_id":"5f626e7bf1c6415b037e1947","slug":"punjab-news-in-hindi-the-great-khali-big-statement-over-agricultural-ordinances","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अध्यादेशों के विरोध में खली, कहा- एसी कमरे में नहीं जान सकते किसानों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अध्यादेशों के विरोध में खली, कहा- एसी कमरे में नहीं जान सकते किसानों की समस्या
Thu, 17 Sep 2020 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कृषि अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए किसानों का समर्थन किया। खली ने कहा कि केंद्र को किसानों से सलाह मशविरा करके इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। एसी (वातानुकूलित) कमरों में बैठकर किसानों की समस्याओं को नहीं जाना जा सकता है। वह बुधवार को पटियाला के नाभा में एक समागम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए खली ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। रीढ़ ही कमजोर होगी तो देश का क्या होगा। लॉकडाउन के कारण व्यापार तो पहले ही पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। अब केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने को कृषि अध्यादेश ला रही है। इन्हें लाते वक्त सरकार को चाहिए कि वह किसानों के साथ मशवरा करें।
विज्ञापन
किसान पहले ही आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्याएं कर रहे हैं। आजकल मीडिया में बस कंगना और सुशांत सिंह राजपूत पर ही कवरेज हो रही है। यह सब असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने को हो रहा है।
विज्ञापन