फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Rail roko Andolan in Punjab from 1st October

कृषि कानून: अमृतसर और फिरोजपुर में ट्रैक पर डटे किसान, एक अक्तूबर से फिर 'रेल रोको' आंदोलन

Mon, 28 Sep 2020 09:59 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/चंडीगढ़/नवांशहर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/चंडीगढ़/नवांशहर Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 09:59 PM IST
सार

  • अमृतसर, फिरोजपुर में ट्रैक पर जमे किसानों ने दो अक्तूबर तक बढ़ाया धरना
  • सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे  
  • सुखबीर ने कहा- किसानी को बचाने की इस लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेंगे 

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Rail roko Andolan in Punjab from 1st October
अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को लुधियाना के गुरुद्वारा श्री आलमगीर साहिब में 13 किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इस दौरान एक मत होकर फैसला लिया गया कि कानून को रद्द करवाने के लिए एक अक्तूबर से रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच, पांच दिन से अमृतसर व फिरोजपुर में ट्रैक पर जमे किसानों ने अपने आंदोलन को 2 अक्तूबर तक बढ़ाने का एलान किया है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में शहीद भगतसिंह जयंती पर सोमवार को किसान महिलाओं ने केसरी चुनरी ओढ़कर रोष मार्च किया और रेल पटरी पर धरने दिया। जबकि अमृतसर-दिल्ली ट्रैक पर बैठे किसानों का साथ देने सैकड़ों सिख नौजवान केसरी दस्तार सजाकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


आंदोलन को लेकर मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के किसान भवन में प्रदेश की 31 किसान यूनियनों की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की जाएगी। इस बीच, कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसदों प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो सोमवार सुबह अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और नए कृषि कानून के विरुद्ध किसानों की जीत की अरदास की। संगरूर के गांव मानावाल में आयोजित किसान सभा में पहुंचे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को कृषि कानूनों से पैदा हुई समस्या का एकजुट होकर समाधान ढूंढना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिमरत ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर व शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने गुरदासपुर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और कहा कि किसानी और पंजाब को बचाने के लिए छेड़ी गई इस लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ा जाएगा। 

रेल रोको आंदोलन पांचवें दिन भी जारी   
अमृतसर में किसानों का रेल रोको आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। कस्बा जंडियाला के गांव देवीदासपुर के अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर जमे किसानों ने धरने को दो अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने दी।  

फिरोजपुर में रेल पटरी पर बैठीं किसान जत्थेबंदियों ने आंदोलन को दो अक्तूबर तक बढ़ाने का एलान करते हुए चेतावनी दी है कि अब उनका संघर्ष और तेज होगा। बटाला में किसानों के समर्थन में कई पंजाबी कलाकार उतर आए हैं तो फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला में किरती किसान यूनियन ने भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर पाबंदी वाले बैनर लगा दिए हैं। 

कृषि कानूनों के विरोध में करेंगे बड़ा संघर्ष: शिंगारा सिंह मान

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं, इसके खिलाफ बड़ा संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि छोटा किसान अपनी मंडी के बाहर फसल बेचने कैसे जाएगा, जबकि वह अपनी जमीन में फसल लगाने के लिए कर्ज तक उठाता है। ऐसे में छोटे किसान के पास जिले से बाहर जाकर फसल बेचना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को आखिरी उम्मीद राष्ट्रपति से थी लेकिन राष्ट्रपति ने भी किसानों को नहीं समझा। यह कानून सिर्फ बडे़ घरानों को लाभ पहुंचाने के मकसद से बनाया गया, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उच्चतम न्यायालय जाएगी पंजाब सरकार
पंजाब सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रही है। कृषि राज्य का विषय है लेकिन केंद्र सरकार ने नया कृषि कानून लाकर राज्य के अधिकारों को छीनने की कोशिश की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब 

पहले पंजाब को कृषि बाजार घोषित करने वाला अध्यादेश जारी करें कैप्टन 
पंजाब में केंद्र के कृषि कानूनों को अमान्य करने के कृषि बाजार घोषित करने वाला अध्यादेश जारी करने के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को शहीद भगत सिंह की जन्मस्थली खटकड़ कलां जाना चाहिए था। सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिअद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed