फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: Punjab reports 150 new coronavirus cases

पंजाब में कोरोना से छह और लोगों की जान गई, 150 नए पॉजिटिव, 103 ठीक होकर घर लौटे

Wed, 01 Jul 2020 12:42 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjab reports 150 new coronavirus cases
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना वायरस ने मंगलवार को 6 और लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 144 हो गई है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 150 नए पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं, जिससे कोरोना पीड़ितों की संख्या 5568 तक पहुंच गई है। इसी दौरान, मंगलवार को 103 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर जाने की अनुमति दे दी गई। इस तरह कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3867 हो गई है।

विज्ञापन


तीन लाख मरीजों के सैंपल लिए
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 3,01,830 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय राज्य के अस्पतालों में 1557 लोगों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 23 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 4 वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को जालंधर के 40, अमृतसर के 18, पटियाला के 24, मोहाली व गुरदासपुर के 4-4, पठानकोट के 3, फतेहगढ़ साहिब के 9, मानसा के 1 मरीज ठीक होकर घर लौटा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना: कोरोना के 44 नए केस, एक की मौत 
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना के 44 नए मामले सामने आए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लुधियाना में अब कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 840 तक पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 20 हो गई है। मंगलवार को कोरोना को हराने वाले 21 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने छुट्टी देकर घर भेज दिया है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को 43 मामले सामने आए है, इसमें 39 मामले लुधियाना से हैं। 

सोमवार को गलती से एक कोरोना पीड़ित को संगरूर जिला में गिना गया था, उसे आज लुधियाना में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को सलेमटाबरी से 14, जमालपुर से चार, भामियां कलां से दो, चंदर नगर से एक, गांव बेरकलां से एक, दुगरी से दो, ढंडारी कलां से एक, फोकल पॉइंट से दो, बस्ती जोधेवाल से एक, सिविल लाइन से दो, बीआरएस नगर से एक, मॉडल हाउस से एक कोरोना पीड़ित मिला है। 

डीएमसी लुधियाना से दस पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है, इसमें छह लुधियाना से संबंधित है। माधोपुरी निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मंगलवार को मौत हो गई है। वह कोरोना पीड़ित होने के साथ शुगर, बीपी और गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित था।  

मोगा: सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी पॉजिटिव

मोगा के थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 105 हो गई है। जिले में इस समय कोरोना के 22 केस एक्टिव है और 83 पीड़ित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अमरप्रीत कौर बाजवा ने बताया कि रूटीन सैंपलिंग के दौरान थाना निहाल सिंह वाला के पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए थे। मंगलवार को एक सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई, एक कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल, एक होमगार्ड का जवान और एक सेवा केंद्र का सफाईकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सभी पीड़ितों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं, जिसके चलते फिलहाल सभी को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। सभी पीड़ितों के परिवारों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर उन्हें भी होम क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं कोरोना की चपेट में आने से अभी तक जिले के दो लोगों की मौत हो चुकी है।

अमृतसर में दो की मौत, 12 नए केस मिले 
कोरोना संक्रमित दो लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग (60) निवासी फ्रेंड्स कालोनी और दूसरा बुजुर्ग (78) निवासी गेट खजाना शामिल हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 43 हो गई है। मंगलवार को अमृतसर में 12 नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। इसमें से दो मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। शहर के अलग-अलग इलाकों से दस नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। अमृतसर में कोरोना मरीजों की संख्या 957 हो गई है।  

बठिंडा में तीन नए संक्रमित सामने आए 
बठिंडा में मंगलवार को तीन नए संक्रमित मामले सामने आए जबकि दो लोग ठीक होकर घर लौट गए। डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 18 रह गए है। सिविल सर्जन डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि जो तीन नए मामले आए हैं, उनमें से एक महिला है जो विदेश से लौटकर एकांतवास में थी। जबकि दूसरा बाहर से आया था। तीसरा संक्रमित मोगा में नौकरी करता है और उसका टेस्ट मोगा में ही हुआ था। 

फतेहगढ़ साहिब: दो एनआरआई समेत 9 नए केस

फतेहगढ़ साहिब जिले में मंगलवार को कोरोना के आठ नए केस आए। इनमें दो केस कीनिया से आए लोगों के हैं जिनमें एक अमलोह दूसरा चनारथल से है। तीसरा केस मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर इलाके से हैं। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि जिले के गांव जखवाली में दो केस पहले से पीड़ित एक मरीज के संपर्क में आने से हुए हैं। तीन मरीज गांव पोला से हैं। हादसे में घायल एक व्यक्ति, जो पीजीआई में भर्ती है, का टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब तक मरीजों की संख्या 120 हो गई है। यहां पर एक्टिव केस 25 हैं। 

होशियारपुर: तीन और पॉजिटिव
होशियारपुर में तीन नए पॉजिटिव केस आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 182 हो गई। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले से संबंधित
एक केस लुधियाना से आया है जो टांडा ब्लाक के 56 वर्षीय निवासी का है। जबकि दूसरा केस कपूरथला से पीएचसी पालदी से 23 वर्षीय युवक का
है जो पंजाब पुलिस में है। तीसरा केस होशियारपुर के वार्ड नंबर 14 के 26 वर्षीय युवक का है। 

पटियाला: पति-पत्नी समेत तीन संक्रमित 
पटियाला में मंगलवार देर शाम को पति-पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मरीजों में अर्बन एस्टेट फेज दो निवासी पति-पत्नी हैं। कुछ दिन पहले ही यह दिल्ली से लौटे थे। राजपुरा की मिर्च मंडी की रहने वाली 27 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है। 

कपूरथला में एक मरीज पाया गया संक्रमित
कपूरथला सिविल अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से किए गए टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पीड़ित को सोमवार की रात को बुखार व सांस की तकलीफ की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में लाया गया था। सिविल अस्पताल के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने जानकारी दी। 
 
जालंधर में कोरोना संक्रमित की मौत, आठ नए मरीज मिले
कोरोना के कारण शहर में मंगलवार को 22वीं मौत हो गई जबकि आठ नए संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुए हैं। मंगलवार को स्थानीय गुरु नानक पुरा के रहने वाले व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित थे और सिविल अस्पताल में इलाजरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed