फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in hindi: Punjab government will buy 100 ambulances

पंजाब में लोगों को मिलेंगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, खरीदी जाएंगी 100 एंबुलेंस

Sun, 16 Aug 2020 10:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in hindi: Punjab government will buy 100 ambulances
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : ANI

पंजाब के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं देने के लिए सरकार ने 100 नई एंबुलेंस खरीदने की मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में 15 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि इससे राज्य के लोगों को आपातकाल के समय बेहतर चिकित्सकीय लाभ मिलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल के अंत तक राज्य में एंबुलेंस खरीद का कार्य पूरा हो जाएगा। पहले पड़ाव में 77 एंबुलेंस का आर्डर दिया गया है, जिनमें से जिलों को पहले ही 17 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस दी जा चुकी हैं। यह एएलएस एंबुलेंस सुरक्षा उपकरणों जैसे वेंटिलेटर्स, डिफाइब्रिलेटरस, मल्टी-पैरा पेशेंट मॉनिटर, सक्शन मशीन, नेबुलाइजर आदि के साथ लैस हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार से 60 बीएलएस एंबुलेंसों की डिलीवरी प्रक्रिया शुरू की गई है। पहली 15 एंबुलेंस कार्य में लगा दी गई हैं और बाकी अगस्त 2020 के अंत तक उपलब्ध करवा दी जाएंगी। राज्य में पांच महीने के दौरान एंबुलेंस 108 के जरिए कोविड के साथ जुड़े 25,177 मामलों का निपटारा किया गया। नई एंबुलेंसों के अलावा इस समय राज्य में 19 एएलएस और 223 बीएलएस एंबुलेंस कार्यशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed