फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Punjab government extended curfew for two hours

पंजाब के सभी शहरों में बढ़ाया गया रात के कर्फ्यू का समय, पाबंदी में दो घंटे का इजाफा

Sun, 16 Aug 2020 02:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjab government extended curfew for two hours
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सभी शहरों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया। अब रात 11 बजे के बजाय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। उद्योगों को इससे छूट होगी। कैप्टन ने लुधियाना, पटियाला और जालंधर में अगले पखवाड़े के लिए हफ्ते के अंतिम दिनों (शनिवार और रविवार) को घरों में ही रहने (स्टे ऐट होम) का एलान किया। 

विज्ञापन


इसके बाद स्थिति का दोबारा जायजा लिया जाएगा। साप्ताहिक फेसबुक प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक मैरिज पैलेस, रेस्टोरेंट, दफ्तर (जहां 10 से ज्यादा लोग इकठ्ठा होते हैं) की तरफ से एक निगरानी कर्मी तैनात किया जाएगा। वह मास्क पहनने, माहौल कीटाणु रहित बनाने और सामाजिक दूरी को अमल में लाना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि टीमें इन स्थानों का दौरा करके जांच-पड़ताल करेंगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


कैप्टन की लोगों को सलाह, टेस्ट कराने से न झिझकें
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यदि कोरोना से जीवन बचाना है तो इलाज निश्चित समय के बीच शुरू होना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि ‘कोई बात नहीं ’ या ‘मौसम की बात है ’ जैसी बातों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि खुद डॉक्टर न बनें। बीमारी की पहचान और इलाज की सलाह का काम डॉक्टरों के लिए छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के साथ कोई नकारात्मक धारणा नहीं जोड़नी चाहिए। अपना टेस्ट करवाने से न झिझकें, इसमें कुछ भी नहीं। पूरी दुनिया अपने टेस्ट करवा रही है। चार नई टेस्टिंग सुविधा के विस्तार के साथ अब रोजाना के 13000 टेस्ट किए जा रहे हैं और महीने के अंत तक यह क्षमता 20000 तक पहुंच जाएगी।

ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों के होंगे टेस्ट
कैप्टन ने कहा कि सामाजिक स्तर पर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के टेस्ट आने वाले हफ्तों में किए जाएंगे। स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य विभागों के कोरोना से ठीक हो चुके मुलाजिमों की अगली कतार में ड्यूटी लगाई जाएगी। ये दिशा-निर्देश मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दिए गए हैं। बीते 7 दिनों के दौरान प्रतिदिन औसतन 1000 केस रिपोर्ट हो रहे हैं। पिछले हफ्ते ज्यादातर केस लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर और मोहाली से सामने आए हैं।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन के सभी लोगों के तीन दिन में टेस्ट 
कैप्टन ने कहा कि उनकी तरफ से स्वास्थ्य विभाग को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन वाले सभी व्यक्तियों के तीन दिनों में टेस्ट किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी धार्मिक और राजनैतिक जत्थेबंदियों के मुखियाओं को अपने टेस्ट करवाकर मिसाल देने की अपील की। कैप्टन ने बताया कि उनकी तरफ से अपना आज फिर टेस्ट करवाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ठीक हो चुके मरीजों को फिर अपील की कि वह दूसरों की सहायता के लिए राज्य में चल रहे तीन प्लाज्मा बैंकों में अपना प्लाज्मा दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed