फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in hindi: Five IPS and seven PPS officers transferred in Punjab

पंजाब में पांच IPS और सात PPS का तबादला, नीलांबरी जगदले एआईजी साइबर क्राइम बनीं

Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in hindi: Five IPS and seven PPS officers transferred in Punjab
नीलांबरी जगदले। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब पुलिस में शुक्रवार की शाम बड़े स्तर पर तबादले किए गए। होम अफेयर्स एंड जस्टिस के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी सतीश चंद्र ने पांच आईपीएस और सात पीपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। चंडीगढ़ की एसएसपी रहीं नीलांबरी जगदले को पंजाब साइबर क्राइम का एआईजी, डायरेक्टर डीआईटीएसी (क्राइम विंग) नियुक्त किया है। इसके साथ ही पंजाब की टेक्निकल सर्विस विंग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आईजीपी लुधियाना आईपीएस नौनिहाल सिंह को आईजीपी क्राइम (पीबीआई) पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पास आईजीपी लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। आईजीपी क्राइम (बीओएल) पंजाब और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी देख रहे आईपीएस गुरिंदर सिंह ढिल्लन को आईजीपी ट्रेनिंग, पंजाब (एचआरडी विंग) बनाया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के एआईजी क्राइम आईपीएस को इंदरबीर सिंह को एआईजी टेक्निकल सर्विसेज और डिजिटल फॉरेंसिक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। स्पेशल चीफ सेक्रेटरी सतीश चंद्र ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियों को संभालने के निर्देश दिए हैं। एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब और एसएएस नगर आईपीएस दीपक हिलोरी को एआईजी सीआई ऑपरेशंस, अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कमाडेंट 13वीं बीएन पीएपी, चंडीगढ़ पीपीएस बलवंत कौर को एआईजी वुमन और चाइल्ड अफेयर्स, पंजाब की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत पीपीएस जसपाल सिंह को कमांडेंट एसओजी, बहादुरगढ़ बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, एसओजी, बहादुरगढ़, पटियाला पीपीएस विकास सबरवाल को एसपी काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब और चंडीगढ़ और एसपी एनआरआई पटियाला की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ऑपरेशंस एसएएस नगर पीपीएस जगजीत सिंह को एसपी डिटेक्टिव, फतेहगढ़ साहिब बनाया गया है।


एसपी डिटेक्टिव, फतेहगढ़ साहिब पीपीएस हरपाल सिंह को एपपी हेडक्वार्टर, फतेहगढ़ की नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी हेडक्वार्टर फतेहगढ़ साहिब पीपीएस नवनीत सिंह विर्क को फतेहगढ़ में ही पीबीआई का एसपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त फतेहगढ़ के एसपी ऑपरेशंस और सिक्योरिटी पीपीएस तरुण रतन को खन्ना में एसपी ऑपरेशंस और सिक्योरिटी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed