फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Three more death in Punjab due to Coronavirus

पंजाब में कोरोना से तीन और की मौत, अमृतसर में एक ही दिन में 36 मरीज मिलने खलबली

Sat, 13 Jun 2020 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Three more death in Punjab due to Coronavirus
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर में एक ही दिन में कोरोना के 36 पॉजिटिव सामने आने से वहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें 19 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के करीबी हैं। इसके अलावा 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं एक ही दिन में कुल 99 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2986 पर पहुंच गई है। लुधियाना की महिला की मौत चंडीगढ़ में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना में भी 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 4 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों में, संगरूर और रोपड़ में 5-5 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। वहीं, मोहाली और जालंधर में 3-3, नवांशहर, होशियारपुर और फाजिल्का में 2-2, बरनाला और फिरोजपुर में 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी 99 केसों में से केवल 6 केस ऐसे लोगों के हैं जो दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू और कश्मीर व यूपी से लौटे हैं।

कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2282 हुई 
चौबीस घंटे में 23 मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2282 हो गई है। शुक्रवार को जो मरीज ठीक हुए, उनमें जालंधर, पटियाला, मोहाली, पठानकोट के 4-4, गुरदासपुर के 2 और लुधियाना, संगरुर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर और फाजिल्का के 1-1 मरीज शामिल हैं।

अब तक 1,65,548 लोगों के सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 1,65,548 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में इस समय 641 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें अमृतसर के एक मरीज समेत कुल 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 

अमृतसर: कोरोना से एक की मौत, 36 नए मरीज मिले 
अमृतसर में शुक्रवार को 36 नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 70 वर्षीय व्यक्ति ढाब खटीका का रहने वाला था। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। मृतक को 10 जून को गंभीर अवस्था में जीएनडीएच के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था।

वहीं यह पहली बार है कि जब एक दिन में इतने पॉजिटिव मरीज सामने आए हों। न्यू कॉलोनी रामतीर्थ में एक, वेरका में एक, पुतलीघर में एक, कोट खालसा में एक, भगतांवाला में एक, कटड़ा सफेद में एक, गंगा एंकलेव में एक, महा सिंह गेट में दो, नमक मंडी में एक, कटड़ा खजाना में एक, गेट हकीमां में एक, कोट हरनाम दास में एक, गली हातिम ताई गेट खजाना में एक और गली मल्लकां गेट हकीमां में एक केस रिपोर्ट हुए हैं। यह सभी इलाके शहर की पुरानी चारदीवारी के भीतर व सटे हुए हैं।   

18 नए पॉजिटिव मरीज अपनों के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुए। इनमें पार्क लेन से तीन, दोलोनंगल से दो, ब्यास से दो, शास्त्री मार्केट से तीन, गली जट्टां वाली से तीन, फतेह सिंह कॉलोनी से दो, गली हातिमताई गेट खजाना से तीन मरीज रिपोर्ट हुए हैं। अमृतसर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 578 जा पहुंचा है। थोड़ी सी राहत यह है कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं। सभी नए पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवा दिया गया है। 

अमृतसर में 502 पुलिस वालों के हुए कोरोना टेस्ट, चार पॉजिटिव 

अमृतसर में अब तक 502 पुलिस जवानों और अधिकारियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से चार पुलिस अधिकारी पॉजिटिव आए हैं। एक थानेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले पुलिस जवानों और अधिकारियों के प्राथमिक टेस्ट करवाए गए थे। अब पुलिस प्रशासन सभी के निर्धारित टेस्ट करवा रहा है। वहीं कमिश्नर ने क्वारंटीन पुलिस कर्मियों की संख्या बताने से इंकार कर दिया।

सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मास्क के बिना ड्यूटी न करें और अपने वाहनों को रोज सैनिटाइज करें। थाने में शिकायतकर्ता को एक-एक कर बुलाया जाए। जंडियाला गुरु पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए  बाजारों में पोस्टर लगाए। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने इन पोस्टर को पकड़कर एक चेन भी बनाई।

जालंधर: संक्रमित महिला की लुधियाना में मौत, तीन संक्रमित मिले 
जालंधर में शुक्रवार को कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं लुधियाना में इलाजरत एक महिला की मौत हो गई। जालंधर में कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में एक नया केस सामने आया है। यहां का रहने वाला 31 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी सर्जिकल कांप्लेक्स और रमनीक एवेन्यू का एक युवक पॉजिटिव मिला है। दिलबाग नगर एक्सटेंशन की कोरोना पॉजिटिव 67 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई है।

महिला डीएसमी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) लुधियाना में इलाजरत थी। डीएमसी लुधियाना के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अश्विनी चौधरी ने जालंधर की महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला ने गुरुवार रात साढ़े बारह बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उसको पांच जून को वहां भर्ती किया गया था। 

जालंधर के नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह के मुताबिक मृतक महिला को दिल के रोग के अलावा शुगर की बीमारी भी थी। वहीं गुरुवार रात को अवतार नगर के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वह स्कूल ड्रेस का दुकानदार निकला। वह रैनक बाजार में स्कूल ड्रेस की दुकान चलाता है। 

पठानकोट: कांस्टेबल सहित छह नए संक्रमित

पठानकोट में कोरोना का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को शाहपुरकंडी थाने में तैनात कांस्टेबल समेत छह पॉजिटिव मामले मिले हैं। तीन दिन में 44 केस आने से स्थानीय लोगों के मन में कोरोना का भय बढ़ता जा रहा है। जबकि, प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे के माथे पर शिकन दिखने लगी हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल मामलों का आंकड़ा 138 पहुंच गया है। इनमें से 75 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 59 एक्टिव केस हैं। चार लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा होशियारपुर से दो पॉजिटिव केसों को पठानकोट रेफर कर दिया गया है। 

स्वर्णकार मार्केट के 2 कारीगर और पॉजिटिव
कंटेनमेंट जोन सर्राफा मार्केट में दो नए मरीज मिले हैं। दोनों स्वर्णकार हैं और अन्य राज्यों के निवासी हैं। कोरोना हॉटस्पॉट बन चुके पठानकोट शहर के अंदरून बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। केवल रामशरणम मंदिर के पास ही एक रास्ते को आवागमन के लिए रखा गया है। वहीं, एक मामला धोबी घाट, सुजानपुर के उपलां मोहल्ला और एक मामला मीरपुर कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक मीरपुर निवासी संक्रमित को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
 
फिरोजपुर:  35 वर्षीय नौजवान मिला पॉजिटिव
जालंधर कालोनी बाबा राम लाल नगर के रहने वाले 35 वर्षीय नौजवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह नौजवान चंडीगढ़ से फिरोजपुर आया था। उसे बुखार और खांसी होने पर लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसका कोरोना टेस्ट लिया गया और गुरुवार रात ग्यारह बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि उक्त नौजवान लुधियाना के अस्पताल में दाखिल है। नौजवान जिन लोगों से मिला था, उन लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं कालोनी को सील कर दिया गया है।  

होशियारपुर: दो पॉजिटिव और मिले, कुल संख्या 138 
होशियारपुर में शुक्रवार दो नए पॉजिटिव केस आने से करोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। एक मरीज जम्मू सेना कैंप से और दूसरा मरीज गुरुग्राम से आया था। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फ्लू जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के 358 सैंपल लिए गए और लैब से 370 रिपोर्ट प्राप्त हुए जिनमें से दो पॉजिटिव केस आने से जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या 138 हो गई है। 

गुरदासपुर: चार मरीजों ने पाई कोरोना पर फतेह
शुक्रवार को धारीवाल में दाखिल चार मरीजों ने कोरोना पर फतेह पाई। सभी को घर भेज दिया गया। मरीजों ने प्रशासन का धन्यवाद किया। सिविल सर्जन किशन चंद ने बताया कि दो पीड़ित गुरदासपुर, 12 बटाला, चार धारीवाल और 5 अमृतसर में दाखिल हैं। 141 पीड़ित घर को लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed