फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Corona patient jumped from third floor, died

पंजाब: फरीदकोट मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कोरोना मरीज कूदा, हो गई मौत

Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Corona patient jumped from third floor, died
सांकेतिक तस्वीर।

फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक कोरोना मरीज ने मंगलवार सुबह 5 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मृतक मरीज के परिजनों ने आपातकालीन वार्ड के बाहर शव के साथ प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस ने जांच करवा कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के कस्बे मुदकी के रहने वाले संदीप सिंह (38) को छाती में इन्फेक्शन के चलते तीन दिन पहले शनिवार को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज ने मंगलवार सुबह 5 बजे तीसरे मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी लेकिन परिवार का आरोप है कि उसे अस्पताल के कर्मियों ने धक्का दिया है। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी रणजीत सिंह, रिश्तेदार बलजीत सिंह व बलविंदर सिंह ने कहा कि सोमवार रात तक उनका मरीज बिल्कुल ठीक ठाक था और उनके साथ बात भी हुई थी। उसे ऐसी कोई समस्या या तनाव नहीं था कि वह खुदकुशी करे। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्जकर लिए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed