फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: ASI injured by dog bite in Bathinda

लड़कियों को परेशान करने की शिकायत पर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने छोड़ा कुत्ता, एएसआई को काटा

Thu, 06 Aug 2020 10:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 10:09 PM IST
सार

  • पुलिस से हाथापाई और कुत्ता छोड़ने के आरोप में छह पर केस 
  • पुलिस पार्टी में शामिल एएसआई को कुत्ते ने काटा
  • लड़कियों को छेड़ने की शिकायत पर गई थी पुलिस 

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: ASI injured by dog bite in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

मोहल्ला भुलेरियां में लड़कियों को परेशान करने वाले युवाओं को रोकने पहुंची पुलिस पार्टी से आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने पुलिस पार्टी पर कुत्ता भी छोड़ दिया, जिसने एएसआई अमृतपाल सिंह को काट लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के बयान पर आरोपी मोहन लाल, सुमित, साहिल, बंटी, सुदेश रानी और मिस्त्री सीपा समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब साढे़ नौ बजे उनको फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला भुलेरियां में कुछ युवक मोहल्ले की लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। सूचना पर वह खुद पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे तो युवक सुमित, साहिल, बंटी ने अपने माता-पिता मोहन लाल, सुदेश रानी के साथ मिलकर पुलिस पार्टी से हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही पालतू कुत्ता पुलिस पार्टी पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया पुलिस पार्टी में शामिल एएसआई अमृतपाल सिंह को कुत्ते ने काट लिया। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed