{"_id":"5f995b472a0444593d3d4496","slug":"punjab-news-in-hindi-4692-dengue-cases-in-10-months-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना के बीच बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 10 महीने में 4692 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना के बीच बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 10 महीने में 4692 मामले
Wed, 28 Oct 2020 05:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच पंजाब में डेंगू की मार भी जारी है। सूबे में पिछले 10 माह में डेंगू के 4692 मामले सामने आ चुके हैं। जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग 10890 लोगों के नमूनों की जांच कर चुका है। नवंबर और दिसंबर में डेंगू के अधिक फैलने की संभावनाओं को देखते हुए स्टेट टास्क फोर्स अलर्ट मोड पर आ गई है।
विज्ञापन
डेंगू पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर पंजाब में बनाई गई स्टेट टास्क फोर्स द्वारा साझे तौर पर प्रयत्न शुरू कर दिए गए हैं। टास्क फार्स में स्थानीय निकाय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, श्रम, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, स्कूल शिक्षा और पशु पालन विभाग को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में जनवरी से अब तक डेंगू के 10,890 नमूनों की जांच की गई है और इनमें से 4,692 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सभी जिला अधिकारियों को हिदायतें जारी की हैं कि सरकारी अस्पतालों में बुखार वाले मामलों का तुरंत इलाज किया जाए, जिससे डेंगू के कारण हुई बीमारी और मृत्युदर को घटाया जा सके। सरकार ने एवरी फ्राइडे ड्राई डे की घोषणा की है। इसका अर्थ है कि हफ्ते में एक बार पानी के डिब्बों आदि को खाली और साफ कर डेंगू की बीमारी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
पंजाब में 336 नए कोरोना केस आए, 13 ने जान गवाई
पंजाब में मंगलवार को 336 नए मरीज आए। वहीं 13 लोगों ने अपनी जान गवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 463 है। अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2515967 रही। पंजाब में मंगलवार को लुधियाना में 50, जालंधर में 25, पटियाला में 34, एसएएस नगर में 20, अमृतसर में 26, गुरदासपुर में 11, बठिंडा में 15, होशियारपुर में 42, फिरोजपुर में 5, पठानकोट में 5, संगरूर में 8, कपूरथला में 16, फरीदकोट में 6, मुक्तसर में 18, फाजिल्का में 25, मोगा में 3, रोपड़ में 12, फतेहगढ़ साहिब में 6, बरनाला में 6, तरनतारन में 11, एसबीएस नगर में 2 और मानसा में 7 मामले सामने आए।