{"_id":"5f9583215782360035397359","slug":"punjab-news-a-man-kidnapped-a-baby-girl-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : बेटी की चाहत में ढाई वर्ष की बच्ची को अगवा किया, हैरान कर देगी पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना : बेटी की चाहत में ढाई वर्ष की बच्ची को अगवा किया, हैरान कर देगी पूरी कहानी
Sun, 25 Oct 2020 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की चाहत पूरी करने के लिए कैलाश नगर निवासी एक व्यक्ति ने ढाई साल की बच्ची को अगवा कर लिया। शनिवार शाम लगभग पांच बजे बच्ची के अगवा होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस ने दस टीमें बनाकर रात भर आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एडीसीपी वन दीपक पारिक ने बताया कि थाना जोधेवाल पुलिस को शनिवार शाम पांच बजे कैलाश नगर निवासी माताद्दीन ने शिकायत दी कि उनकी ढाई साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसे कोई उठा कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी की। सभी गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो खुलासा हुआ कि साइकिल सवार व्यक्ति बच्ची को लेकर गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दस टीमें बनाई और कैलाश नगर इलाके में बने सभी बेहड़ों को खंगालना शुरू किया गया। रविवार की सुबह पुलिस ने कैलाश नगर में एक बेहड़े से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को अगवा करने के आरोपी राघविंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैलाश नगर रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है। बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एडीसीपी के मुताबिक आरोपी राघविंदर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पहली शादी के बाद एक बच्ची हुई थी, जिसका डेढ़ साल की उम्र में देहांत हो गया था। कुछ समय बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसे उम्मीद थी कि उसके घर में बेटी का जन्म होगा। लेकिन बेटे ने जन्म लिया। अब उसका बेटा तीन साल का हो चुका है। दूसरी बार उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो किसी कारण गर्भपात हो गया। बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उसने बच्ची को अगवा करने का फैसला किया था।