{"_id":"66a900b1d8f0853fe80870ef","slug":"punjab-new-governor-gulab-chand-kataria-reached-chandigarh-with-wife-anita-kataia-take-oath-on-wednesday-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नए राज्यपाल कटारिया पत्नी के साथ पहुंचे चंडीगढ़: राजभवन में हुआ स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, शपथ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के नए राज्यपाल कटारिया पत्नी के साथ पहुंचे चंडीगढ़: राजभवन में हुआ स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, शपथ आज
Tue, 30 Jul 2024 08:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:33 PM IST
सार
पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को अनीता कटारिया के साथ चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। राजभवन में उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। पंजाब पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कटारिया बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
नए राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑफ ऑनर देते पंजाब पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को शहर पहुंच गए हैं। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। कटारिया बुधवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री विधायक व पंजाब और यूटी के सीनियर अधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
नए राज्यपाल कटारिया मंगलवार को अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ राजभवन पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ अधिकारियों की तरफ से उनका स्वागत किया गया। पंजाब पुलिस की तरफ से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव पंजाब अनुराग वर्मा, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, यूटी प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा, पंजाब डीजीपी गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम मान ने कहा था कि वह खुद पंजाब के नए राज्यपाल कटारिया का स्वागत करेंगे और मिलकर पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की थी कि राज्यपाल पंजाब व राज्यपाल के पद की अधिकारों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं कटारिया
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री हैं। वे राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे उदयपुर के निवासी हैं और वहां से 9वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व में वे राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था।
प्रगतिशील रहा रहा राजनीतिक जीवन
गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजय हुए। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद दूसरी बार विधान सभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे।